फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   aanganbari worker protest at vidhansabha.

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया विधानसभा का घेराव

Tue, 17 Mar 2015 09:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 17 Mar 2015 09:13 PM IST
विज्ञापन
aanganbari worker protest at vidhansabha.

मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मंगलवार को विधानसभा का घेराव किया। प्रदेश की हजारों महिला कर्मचारियों ने बस अड्डे से विधानसभा तक विरोध रैली निकाली। इसके बाद विस परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इसके बाद सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनीराम शांडिल से मिला और मंत्री के समक्ष अपनी मांगें रखीं। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन की अध्यक्ष इंदिरा ठाकुर और महासचिव सरोज शर्मा ने कहा कि मंत्री ने उनकी मांगों को गंभीरतापूर्वक सुना और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कहा कि यूनियन की प्रदेश कमेटी ने बैठक कर मांगें पूरा करने के लिए सरकार को 17 अप्रैल तक समय दिया। यदि एक माह में मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 24 अप्रैल से 25 मई तक सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। सरोज शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 36000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में इंदिरा ठाकुर, सरोज शर्मा के अलावा सीटू के अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, वित्त सचिव रमाकांत मिश्रा के अलावा कई कार्यकर्ता शामिल हुए। डा. कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि हर बार आश्वासन ही मिलते हैं। इस बार भी आश्वासन ही मिला है। सरकार की नियत साफ हुई तो एक महीने में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

ये हैं प्रमुख मांगें
- हरियाणा की तर्ज पर मिले 7500 और 4000 मानदेय
- सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 65 साल की जाए
- बैंकों से नहीं विभाग के माध्यम से मिले मानदेय
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं को पेंशन की सुविधा
- सुपरवाइजर की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर 250 खाली पदों को भरना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed