फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A wide road will be constructed for the Lower Bazaar vegetable market.

Shimla News: लोअर बाजार सब्जी मंडी के लिए बनेगी चौड़ी सड़क

Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A wide road will be constructed for the Lower Bazaar vegetable market.
बड़े वाहन में सब्जियां आसानी पहुंचेंगी मंडी तक, व्यावसायिक परिसर के करोड़ों के प्रोजेक्ट में बनने वाले पार्किंग फ्लोर भी जुड़ेंगे
विज्ञापन

लोगों को सामान लाना-ले जाना होगा आसान
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सूजी लाइन में नगर निगम के सभी पुराने भवनों को गिराने के बाद बनने वाले तीन सौ करोड़ के व्यावसायिक परिसर को कार्ट रोड से जोड़ने के लिए सड़क का निर्माण होगा। इससे शहर की सबसे पुरानी अंग्रेजों के जमाने की लोअर बाजार सब्जी मंडी मैदान भी जुड़ेगा। इससे सब्जी मंडी मैदान तक बड़े मालवाहक वाहनों की आवाजाही आसान होगी। इससे सब्जी मंडी के कारोबारियों और आम ग्राहकों को सब्जियां लाने-ले जाने में सुविधा मिलेगी।
ग्राहक भी सब्जी मंडी तक अपनी गाड़ी में पहुंचकर सब्जियां खरीद कर आसानी से ले जा सकेंगे। सब्जी मंडी सड़क को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग 70 मीटर तक ऊंचा पक्का आरसीसी का डंगा लगाने का कार्य करवा रहा है। इस डंगे के पूरा होने के साथ सब्जी मंडी तक सड़क खुल जाएगी जिससे सब्जी मंडी मैदान तक मालवाहक वाहन आसानी से पहुंच सकेंगे। लोक निर्माण विभाग की पहली प्राथमिकता सब्जी मंडी के लिए पहले की तरह सड़क को बहाल करने की है, लेकिन इसके बाद कार्ट रोड से सब्जी मंडी के लिए जाने वाली सड़क को नए बनने वाले सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट के लिए बड़े वाहनों के लिए खोला जाना है।
विज्ञापन

भविष्य में सड़क इस प्रोजेक्ट में बनने वाले पार्किंग फ्लोर और सब्जी मंडी मैदान को जोड़ेगी। सड़क चौड़ी होने पर रेत, बजरी, सरिया और अन्य सामग्री लेकर आने वाले वाहन कंस्ट्रक्शन साइट तक पहुंचेंगे। अभी सब्जी मंडी सड़क के ढहने और इसे बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे कार्य के चलते सब्जी मंडी तक वाहन नहीं जा पा रहे हैं। व्यावसायिक परिसर के लिए मैदान बनाने का कार्य कर रहे ठेकेदार ने हालांकि वैकल्पिक सड़क बना दी है। इस पर पिकअप जैसे वाहन सूजी लाइन तक पहुंच रहे हैं। इस सड़क से भवनों से निकलने वाली लकड़ी, लोहा और अन्य कबाड़ पिकअप से बाहर ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग की समस्या का होगा समाधान
इस मेगा प्रोजेक्ट के निर्माण में कार्ट रोड से सब्जी मंडी मैदान तक चौड़ी सड़क का निर्माण किया जाना है। इससे मैदान तक बड़े वाहन जा सकेंगे। व्यावसायिक परिसर में सैकड़ों वाहनों के पार्क करने की सुविधा होगी। इससे सड़क और पार्किंग दोनों समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। सब्जी मंडी आने वाले आम लोगों को वाहन पार्क करने की समस्या नहीं रहेगी। मालवाहक वाहन भी सब्जी मंडी मैदान तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
-प्रवीण वर्मा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग डिवीजन तीन, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article