Una: लुधियाना से ऊना आ रहे व्यक्ति को तीन शातिरों ने नशीला पानी पिलाकर लूटा
लुधियाना से ऊना आ रहे एक व्यक्ति को बस में गर्मी के बहाने नशीला पानी पिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। बेसुध हालत में तीन शातिरों ने व्यक्ति से 12,000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लुधियाना से ऊना आ रहे एक व्यक्ति को बस में गर्मी के बहाने नशीला पानी पिलाकर लूटने का मामला सामने आया है। बेसुध हालत में तीन शातिरों ने व्यक्ति से 12,000 रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। व्यक्ति नंगल तक बेसुध हालत में पहुंचा। बाद में परिजनों को पता चलने पर उसे घर ले आए। तीसरे दिन बीते बुधवार को होश आने पर लूट का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार पवन कुमार (50) पुत्र रत्न चंद निवासी मोहल्ला मोरवाड़ी बाथू, तहसील हरोली, जिला ऊना पिछले कई वर्षों से लुधियाना में मजदूरी करके अपने परिवार को पाल रहा है। यहां कमाए हुए रुपये लेकर बीते 27 जून को वह लुधियाना से ऊना के लिए निकले। सोमवार सुबह 8:00 बजे लुधियाना के समराला चौक पर गांव के लिए आने वाली बस लेने के लिए वह स्टॉपेज पर खड़े थे।
इस बीच तीन शातिर आए और उन्होंने उसके साथ बातचीत करना शुरू कर दी। इसी दौरान नंगल के लिए बस आ गई। पवन के साथ ये तीनों व्यक्ति भी बस में चढ़ गए। बस में बैठने के कुछ देर बाद ही गर्मी के बहाने इन तीन शातिरों ने पवन को पानी पिलाया। इसके कुछ देर बाद ही वह बेेहोश हो गया। सुबह 11:30 बजे बस नंगल पहुंची तो पवन अपनी सीट पर बेहोश ही पड़ा था। इस पर चालक-परिचालक ने उन्हें बस से उतारा और फोटो लेकर बेसुध हालत में होने की जानकारी सोशल मीडिया में साझा की। बाथू के पूर्व उप प्रधान कुलविंद्र सिंह को इसकी जानकारी मिली तो वह तुरंत पवन के परिवार के सदस्यों को साथ लेकर नंगल पहुंच गए। बीते बुधवार को पवन को होश आया तो उन्होंने अपनी आपबीती पंचायत प्रधान सुरेखा राणा को बताई। उल्लेखनीय है कि पवन अभी घर में हैं। घटना पंजाब की है। लिहाजा, अभी पुलिस में शिकायत नहीं की गई है।