{"_id":"60d76c038ebc3e3238292c41","slug":"a-one-person-caught-in-robery-case-shimla-news-sml3749281123","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यू शिमला में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यू शिमला में हुई चोरी का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शिमला। राजधानी के न्यू शिमला क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पहचान संदीप (22) निवासी झारखंड के तौर पर हुई है।
आरोपी न्यू शिमला के सेक्टर-6 में प्लंबर के घर सेंधमारी कर लैपटॉप, माउस, चार्जर, हेडफोन चुरा ले गया था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर चोरी मामले के आरोपी को पकड़ लिया। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से इसे पुलिस रिमांड पर भेजा है।
आरोपी को विकासनगर क्षेत्र से पकड़ा गया। इससे चोरी हुआ सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी शहर के एक होटल में मजदूरी करता था। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है।