फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   A fake account was created on Facebook in the name of DC.

Shimla News: डीसी के नाम से फेसबकु पर बना दिया एक फर्जी अकाउंट

Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
A fake account was created on Facebook in the name of DC.
डीसी की शिकायत पर जांच शुरू
विज्ञापन

उपायुक्त ने की अपील, फर्जी संदेश पर न करें भरोसा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। उपायुक्त शिमला का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाने का मामला सामने आया है। हैरानी इस बात की है कि इस खाते में उनकी फोटो का भी इस्तेमाल किया गया है।

मामला संज्ञान में आते ही उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने इस संबंध में एसएसपी शिमला और साइबर क्राइम सेल को लिखित में शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार किसने उपायुक्त के नाम से फर्जी अकाउंट बनाया है और इसके पीछे उसका क्या मकसद हो सकता है। जानकारी के मुताबिक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप को हाल ही में किसी के माध्यम से पता चला कि उनके नाम से फेसबुक पर एक फर्जी अकाउंट बनाया गया है। इसमें उनकी तस्वीर का इस्तेमाल भी किया गया है। इस फर्जी अकाउंट में 212 लोग जुड़े हुए हैं। ऐसे में आशंका है कि यह फर्जी खाता लोगों के साथ उपायुक्त शिमला के फोटो और नाम का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी तथा अन्य गतिविधियों को अंजाम देने के लिए ही बनाया गया होगा। इसको देखते हुए उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आम जनता और अधिकारियों से अपील की है कि यदि उनके फर्जी फेसबुक प्रोफाइल से किसी को भी कोई संदेश या पैसों की मांग आती है, तो उस पर भरोसा न करें और उस प्रोफाइल को रिपोर्ट करें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article