{"_id":"5c3f66e2bdec2273396b9c20","slug":"91547658978-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर और कंडक्टरों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवर और कंडक्टरों में बीच सड़क पर चले लात-घूंसे
Thu, 17 Jan 2019 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
शहर में चलने वाली प्राइवेट बसों के ड्राइवर और कंडक्टर पूरी तरह बेलगाम हो गए हैं। बसों का ज्वाइंट टाइम टेबल न होने से इनके बीच आए दिन झगड़े हो रहे हैं। ड्राइवर और कंडक्टरों का सार्वजनिक स्थलों पर एक दूसरे से भिड़ना शिमला में अब आम हो गया है। बुधवार को कार्टरोड पर गुरुद्वारा श्री गुरू सिंघ सभा के पास स्थित लोकल बस स्टैंड में बसों के ड्राइवर और कंडक्टर बुरी तरह एक दूसरे पर टूट पड़े। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे संजौली की ओर जा रही ललित और ऐंजल बसों के ड्राइवरों तथा कंडक्टरों के बीच हुई इस झड़प से कुछ देर के लिए यहां माहौल दहशत भरा हो गया।
विज्ञापन
टाइम टेबल को लेकर ऐंजल बस के कंडक्टर का ललित बस के ड्राइवर से विवाद हो गया।
इस पर ललित बस का चालक बस से उतरा और ऐंजल बस के कंडक्टर को थप्पड़ जड़ दिए। इसके बाद कुछ ओर ड्राइवर कंडक्टर भी यहां पहुंचे और गुत्थमगुत्था हो गए। प्राइवेट बस के ड्राइवर कंडक्टरों के बीच हुई इस झड़प के बाद बसों में सवार यात्री सहम गए और बसों से बाहर उतर आए। विवाद यहीं नहीं थमा। ललित बस के ड्राइवर ने लोकल बस स्टैंड से अपनी बस आगे निकाली तो पीछे से ऐंजल बस के कंडक्टर ने भी बस दौड़ा दी। सदर थाने के नीचे घोड़ा अस्पताल बस स्टॉप पर दोनों बसों के ड्राइवर कंडक्टरों में फिर बहस हुई। इसके बाद ऐंजल बस के कंडक्टर ने ललित बस के कंडक्टर को छोटा शिमला में देख लेने की धमकी तक दे डाली।
विज्ञापन
टाइम टेबल पर विवाद तो ऑपरेटरों को बताएं : कमल
बसों के ड्राइवर कंडक्टरों के बीच हुए विवाद को आपसी सहमति से सुलझा लिया है। सभी ऑपरेटरों को निर्देश दिए हैं कि यदि टाइम टेबल को लेकर कोई विवाद है तो स्टाफ आपरेटरों को इसकी सूचना दें न कि सड़कों पर लड़ाई करें। ऐसे ड्राइवर कंडक्टरों के खिलाफ ऑपरेटरों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-कमल ठाकुर अध्यक्ष- प्राइवेट बस आपरेटर यूनियन
झगड़ा न करें बातचीत से निपटाएं विवाद
लोकल बस स्टैंड में बसों के टाइम टेबल को लेकर हुए विवाद को लेकर ऐंजल बस के ऑपरेटर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्होंने अपने स्टॉफ को निर्देश दिए हैं कि अगर टाइम टेबल को लेकर कोई विवाद हो तो बातचीत से निपटाएं। ललित बस के आपरेटर हितेश ने कहा कि चालक परिचालकों के बीच यदि कोई विवाद हो जाए तो उसकी सूचना आपरेटरों को देने के लिए कहा है। सार्वजनिक स्थलों पर विवाद से बचने के निर्देश दिए गए हैं।