फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   9 new coronavirus patients including two years old child in Una and 16 in Hamirpur

हमीरपुर में 16 और ऊना में तीन बच्चों समेत नौ नए कोरोना मरीज

Mon, 22 Jun 2020 12:12 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर/ऊना Published by: Krishan Singh Updated Mon, 22 Jun 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
9 new coronavirus patients including  two years old child in Una and 16 in Hamirpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हिमाचल के हमीरपुर में रविवार देर रात कोरोना वायरस के एक साथ 16 और ऊना जिले में नौ नए मामले आए हैं। हमीरपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ गई है।जिले में लगातार तीसरे दिन कोरोना संक्रमितों के 16 नए मामले सामने आए हैं। 19 जून को कोरोना संक्रमितों के 14 मामलेए जबकि 20 जून को 11 मामले सामने आए थे। रविवार को सामने आए 16 नए मामलों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 182 पहुंच गया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या 70 हो गई है। हालांकि 111 मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ भी हुए हैं। पूर्व में दिल्ली से लौटे एक कोरोना मरीज की मौत हो चुकी है।  नए कोरोना संक्रमितों में चिकित्सा खंड भोरंज के तीनए बड़सर के तीनए टौणीदेवी के पांच और नादौन के पांच मामले हैं। देर रात आई रिपोर्ट के कारण हालांकि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इन कोरोना संक्रमितों की जानकारी जुटाने और इन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट करने में थोड़ी परेशानी हुई। उधरए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉण् अर्चना सोनी ने बताया कि रविवार रात को कोरोना संक्रमितों के 16 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


जिला ऊना में रविवार को कोरोना वायरस के एक साथ नौ पॉजिटिव केस सामने आने से हड़कंप मच गया। देर रात 11 बजे के बाद टीएमसी से आई रिपोर्ट में तीन बच्चों समेत कुल नौ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी के मुताबिक रविवार को अकेले अंब उपमंडल से छह कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी पारिवारिक सदस्य बताए जा रहे हैं। सभी अंब के कटौहड़ कलां के रहने वाले हैं। जिनमें 30 वर्षीय महिलाए दो, चार और तीन वर्षीय बच्चे  के अलावा 33 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। सभी एक ही परिवार से संबंधित हैं। इसके अलावा दुलैहड़ के पोलियां बीत से  40 वर्षीय व्यक्तिए रायपुर मैदान बंगाणा से 31 वर्षीय युवक और ऊना के फ्रेंड्स कॉलोनी की गुड़गांव से लौटी 66 वर्षीय महिला शामिल है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार ने नए पॉजिटिव मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी को कोविड केयर सेंटर खड्ड शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि रविवार को सात फॉलोअप सैंपल समेत 224 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि तीन सैंपल दोबारा लगाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed