{"_id":"5bb64d56867a55293b2cbbe8","slug":"81538674006-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रापर्टी टैक्स बिल जमा करना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रापर्टी टैक्स बिल जमा करना हुआ आसान
Fri, 12 Apr 2019 10:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
शहर के लोगों के लिए प्रापर्टी टैक्स बिल जमा करना अब आसान हो गया है। घर बैठे आनलाइन बिल जनरेट और जमा किया जा सकता है। वीरवार को निगम आयुक्त पंकज राय ने लाइव डेमोस्ट्रेशन कर प्रापर्टी टैक्स बिल जनरेट और जमा करने का तरीका बताया। आयुक्त ने बताया कि बहुत से लोग प्रापर्टी टैक्स बिलों को लेकर उनके पास आ रहे थे, नगर निगम की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही ऑनलाइन सेवा की लोगों को जानकारी नहीं थी, इसलिए लोगों को जागरूक करने के मकसद से लाइन डेमोस्ट्रेशन दिया। हालांकि अब तक 25 फीसदी प्रापर्टी टैक्स बिल आनलाइन जमा हो चुके हैं। नगर निगम की वेबसाइट www.shimlamc.org पर प्रापर्टी टैक्स बिल आनलाइन जनरेट और जमा करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
ऐसे आनलाइन जमा करें प्रापर्टी टैक्स बिल
1. नगर निगम की वेबसाइट www.shimlamc.org पर जाएं।
2. पेज के आखिर में G2C Service e-District पर क्लिक करें।
3. म्यूनिसिपल कारपोरेशन शिमला सर्विसेज पेज पर जा कर प्रापर्टी टैक्स पेमेंट सिलेक्ट करें।
4. व्यू जनरेट प्रापर्टी टैक्स बिल पर क्लिक करें।
5. जिसके नाम से प्रापर्टी है कॉलम में उनका नाम भरें, प्रापर्टी टैक्स का विवरण आ जाएगा।
6. क्लिक टू पे पर जाएं।
7. मेक पेमेंट पर क्लिक कर अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से भुगतान करें।
मई से एसएमएस पर मिलेगी जानकारी
मई माह से प्रापर्टी टैक्स बिल की पूरी जानकारी उपभोक्ताओं को मोबाइल मेसेज के जरिये मिलनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए साफ्टवेयर को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया गया है। एरियर की जानकारी भी मेसेज के माध्यम से दी जाएगी।
विज्ञापन
सुगम या लोकमित्र केंद्र में भी सुविधा
ऐसे लोग जो प्रापर्टी टैक्स बिल खुद आनलाइन जनरेट और पेमेंट करने में असहज महसूस करते हैं वह सुगम केंद्र या लोक मित्र केंद्र पर भी बिल जनरेट कर इसका भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
10 फीसदी छूट के साथ आनलाइन एडवांस पेमेंट की सुविधा जल्द
जल्द ही नगर निगम पांच साल तक का प्रापर्टी टैक्स बिल आनलाइन एडवांस जमा करने की सुविधा भी शुरू करने वाला है। एडवांस पेमेंट पर उपभोक्ताओं को सालाना 10 फीसदी की छूट भी मिलेगी।
- शहर में कुल प्रापर्टी टैक्स पेयर 28500
- कुल प्रापर्टी टैक्स 18 करोड़ 50 लाख सालाना
- नगर निगम ने अब तक जारी किए 5000 बिल
- 25 फीसदी लोगों ने आनलाइन जमा किया है प्रापर्टी टैक्स