फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   परिचालक हड़ताल पर, 200 रूटों पर नहीं चली बसें

परिचालक हड़ताल पर, 200 रूटों पर नहीं चली बसें

Mon, 23 Apr 2018 10:44 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
परिचालक हड़ताल पर, 200 रूटों पर नहीं चली बसें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रशिक्षित परिचालकों की हड़ताल के कारण सोमवार को राजधानी शिमला सहित जिले भर में परिवहन सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुईं। हड़ताल के चलते जिला शिमला में 200 से अधिक रूट प्रभावित हुए हैं। राजधानी शिमला में लोकल रूटों पर बस सेवा बुरी तरह चरमरा गई। बस स्टॉपों पर बसों के इंतजार में लोगों को जमावड़ा लगा रहा लेकिन बसें नहीं आईं। सामान्य के मुकाबले कम संख्या में बसें चलने के कारण बसों में भारी ओवरलोडिंग रही जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शिमला शहर में ग्रामीण रूटों पर रवाना होने वाली थाची, सरोग, रौड़ी, शाहल चनोग, कजैल, क्यारकोटी, नीन, रामनगरी, सुराला, धाली, भराड़ी, लागड़ूू, क्लीमू, नालहट्टी, धार कुफर, गुसाण, विकासनगर, शगीण, लालपानी, एमआई रूम, सांगटी, बसंत बिहार, गुसाण, धमून, जतोग, चक्कर, संजौली, कुमार हाउस, केलटी, बरमू सहित अन्य रूटों पर बसें रवाना नहीं हुई। तारादेवी डिपो के तहत माटल नेरवा, थरोला कोटखाई, देवत चौपाल, नेरीधार, कोटदरबार, कड़योग और धमांदरी रूट पर बसें नहीं भेजी जा सकी। उधर शिमला ग्रामीण डिपो के तहत धरोगड़ा, शाड़ानाला, माहौरी, गागनघाटी और रेकटू रूट पर बसें नहीं गई।
विज्ञापन

---
हड़ताल से प्रभावित हुईं बस सेवाएं
प्रशिक्षित परिचालकों के हड़ताल पर जाने के कारण बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। शिमला शहर में स्कूल टाइम पर सभी बसें चलाई गई हैं, इसके अलावा ऐसे रूटों पर जहां सिंगल बस सर्विस है बसें चलाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- देवासेन नेगी, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी
---
दावा, कोई स्कूल टाइम नहीं हुआ मिस
एचआरटीसी ने दावा किया है कि प्रशिक्षित परिचालकों की हड़ताल के बावजूद सोमवार को शहर में चलने वाली किसी भी स्कूल बस का टाइम मिस नहीं हुआ है। शहर में एचआरटीसी की करीब 50 स्कूल बसें चलती हैं। एचआरटीसी का दावा है कि सभी बसें निर्धारित समय पर बच्चों को लेकर स्कूल पहुंची और छुट्टी होने पर बच्चों को वापिस भी छोड़ा
---
छुट्टियों से वापस बुलाए कंडक्टर, ड्राइवरों ने भी की कंडक्टरी
हड़ताल के चलते कंडक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए एचआरटीसी ने छुट्टी पर गए कंडक्टरों को भी वापिस बुला लिया है। शिमला लोकल, ग्रामीण और तारादेवी डिपो के एक दर्जन कंडक्टर सोमवार को छुट्टी छोड़ वापिस काम पर लौट आए। रूटों पर बसें भेजने के लिए कई जगह ड्राइवरों को भी बतौर कंडक्टर बसों में भेजा गया।

---
बसों का इंतजार करते रहे लोग, रूट मिस होने की सूचना नहीं
टूटीकंडी आईएसबीटी, ओल्ड बस स्टैंड, लक्कड़ बाजार बस स्टैंड और ढली में लोग बसों के इंतजार में घंटों खड़े रहे लेकिन बसें नहीं आईं। बस रूट मिस होने को लेकर बस अड्डों में यात्रियों को कोई सूचना नहीं दी गई। घंटों इंतजार के बाद लोगों को ओवरलोड बसों में सफर करना पड़ा। कुछ लोग टैक्सियां लेकर गंतव्य की ओर जाने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed