फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी में ऑक्सीजन वितरण कार्य आउटसोर्स

आईजीएमसी में ऑक्सीजन वितरण कार्य आउटसोर्स

Fri, 16 Feb 2018 10:28 PM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
आईजीएमसी में ऑक्सीजन वितरण कार्य आउटसोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला।
प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान आईजीएमसी में ऑक्सीजन प्लांट से आने वाली ऑक्सीजन के वितरण संबंधी कार्यों का जिम्मा अब आउटसोर्स कर्मी संभालेंगे। तीन लाइनमैन तकनीशियन और एक आर्ब्जवर की तैनाती अस्पताल में की गई है। वार्ड में आने वाली सप्लाई का जिम्मा इन्हीं कर्मियों के हवाले होगा। इन आउटसोर्स कर्मियों को आईजीएमसी की आरकेएस से मानदेय दिया जाएगा। शुक्रवार दोपहरबाद तीन बजे के करीब आईजीएमसी में फाइनांशियल बिड के खुलने के बाद इन कर्मियों को रखा गया है। चिकित्सा उप अधीक्षक डॉ. राहुल रॉव ने इस बात की जानकारी दी है।

एयर प्रोडक्ट आईएनसी को यह टेंडर दिया गया है। तीन लाइनमैन तकनीशियन और एक सुपरवाइजर यह कार्य संभालेगा। अस्पताल में कुछ समय पूर्व ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत कर्मी सेवानिवृत्त हो गए थे। ऐसे में गैस के वितरण और वार्डों में ऑक्सीजन न आने, गैस पाइप लाइन में खराबी आने के कारण कार्य संभालना मुश्किल हो रहा था। वहीं किसी भी कर्मी को यहां तैनाती नहीं दी जा रही थी। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से भी मामला उठाया गया था। इस पर आउटसोर्स से स्टाफ भरने की बात कही गई थी। महकमे ने मंत्री के आदेशों का पालन करते हुए यह भर्ती की।
विज्ञापन

......
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed