{"_id":"5a300d204f1c1bd1408bc820","slug":"81513098528-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फ बारी से पहले ही आधे शहर की बती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फ बारी से पहले ही आधे शहर की बती गुल
Updated Tue, 12 Dec 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में बर्फबारी से पहले ही बिजली गुल हो गई। मंगलवार सुबह से ही आधे शहर में बिजली नहीं है। बिजली गुल होने से सर्दियों को लेकर विद्युत बोर्ड के इंतजामों की भी पोल खुलकर सामने आ गई है। मंगलवार सुबह से ही शहर के आधे से ज्यादा क्षेत्रों में दिनभर बिजली की आंखमिचौनी का खेल चलता रहा। शहर के मालरोड, रिज, लोअर बाजार, बैम्लोई, टिंबर हाउस, हिमलैंड के आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार सुबह ही बत्ती गुल हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, सुबह एक घंटे के बिजली कट के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल हो गई लेकिन दोपहर बाद दोबारा बिजली कट लग गया।
विद्युत बोर्ड विद्युत आपूर्ति की लाइनों की मरम्मत के लिए पिछले दो महीनों से शहर और उसके आसपास के क्षेत्रों में बिजली कट लगा रहा है। केबल और सब स्टेशनों की मरम्मत के दौरान पहले ही लोगों को बिजली कट के दौरान परेशानी झेलनी पड़ती है उसके बावजूद मरम्मत के बाद दोबारा मौसम खराब होेने पर बिजली बाधित हो जाती है। बिजली बाधित होने के कारण स्कूल, कॉलेज, कार्यालय जाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों के साथ व्यापारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गृहिणियों को भी अपने घरों का कामकाज निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।