{"_id":"5a185a704f1c1b6a678bdb7e","slug":"81511545456-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिरि में लीकेज से घटी सप्लाई, कई इलाकों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिरि में लीकेज से घटी सप्लाई, कई इलाकों में नहीं आया पानी
Updated Fri, 24 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। गिरि पेयजल परियोजना में लीकेज होने से शहर के कई इलाकों में फिर से पेयजल संकट पैदा हो गया है। लक्कड़ बाजार, शांकली, कैलस्टन आदि इलाकों में शुक्रवार तीसरे दिन भी पानी की सप्लाई नहीं दी जा सकी।
गिरि परियोजना की पाइपलाइन में लीकेज आने से शहर के लिए शुक्रवार को कम पानी की सप्लाई हुई है। इससे रिज मैदान स्थित स्टोरेज टैंक में बहुत कम पानी स्टोर किया जा सका। देर शाम तक पानी की सप्लाई प्रभावित रही। वहीं, शनिवार को भी कई इलाकों में निर्धारित पेयजल सप्लाई प्रभावित रहने के आसार है। लीकेज के चलते गिरि में शुक्रवार को दो पंपों को ही चलाया गया है। हालांकि, निगम का दावा है कि शुक्रवार शाम तक लीकेज ठीक कर दी गई है और सप्लाई बढ़ गई है। निगम प्रशासन के अनुसार शुक्रवार को सभी पेयजल परियोजनाओं से शहर के लिए कुल 36 एमएलडी पानी मिला है। यह सामान्य से करीब आठ एमएलडी कम है। कोटी बरांडी और गिरि में बार बार हो रही लीकेज के चलते शहर में पिछले एक हफ्ते से पेजयल व्यवस्था गड़बड़ा रही है। हालांकि, इन दोनों ही परियोजनाओं में पाइपलाइन बदलने का काम भी चल रहा है। लेकिन जब तक काम पूरा नहीं हो जाता तब तक शहर में पेयजल संकट जारी रह सकता है।
निगम अभियंता विजय गुप्ता का कहना है कि गिरि से पानी की कम सप्लाई मिली है। कहा कि अब लीकेज दुरुस्त कर ली गई है। जल्द ही सभी इलाकों में नियमित सप्लाई दी जाएगी।