हिमाचल में 8 आईएएस, एचएएस अफसरों के तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने सोमवार को प्रदेश के आठ अफसरों के तबादले किए। आईएएस राखिल कहलो को अतिरिक्त रजिस्ट्रार सोसाइटी कांगड़ा से हटाकर प्रबंध निदेशक कांगड़ा सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक लिमिटेड तैनात किया है।
एचएएस राकेश शर्मा को एडीएम कांगड़ा से हटाकर अतिरिक्त रजिस्ट्रार सोसाइटी कांगड़ा की जिम्मेदारी दी गई है। एचएएस बलबीर ठाकुर को एडीएम कांगड़ा तैनात किया गया है। एसडीएम पावंटा साहिब श्रवण कुमार को एसडीएम धर्मशाला भेजा गया है।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी सोलन वाई शर्मा को रजिस्ट्रार डा. वाईएस परमार कृषि एवं बागवानी विश्वविद्यालय लगाया गया है। प्रशिक्षु आईएएस कृतिका को एसडीएम पांवटा साहिब बनाकर भेजा गया है। रुपाली ठाकुर को एडीएम हमीरपुर बनाकर भेजा गया है।
दूसरी ओर एसडीएम बंगाना को एसडीएम अंब का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। उधर, पुलिस विभाग के पर्यटन, यातायात एवं रेलवे प्रकोष्ठ में तैनात एसपी पदम चंद्र को एसपी विजिलेंस मुख्यालय के पद पर बदला गया है। उनके पास पर्यटन, यातायात एवं रेलवे प्रकोष्ठ का अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।