{"_id":"5b89260242c79246695ce2f3","slug":"769-complaints-pending-in-janmanch-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नाराजगी के बाद भी नहीं जागे अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की नाराजगी के बाद भी नहीं जागे अफसर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 31 Aug 2018 04:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयराम सरकार की महत्वाकांक्षी जनमंच योजना के सफल होने में अफसर ही रोड़ा बन गए हैं। मुख्यमंत्री की ओर से हाल ही में बैठक कर जनमंच की शिकायतों के निस्तारण में हो रही देरी पर सख्त नाराजगी जताने के बावजूद हालात जस के तस हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को विधानसभा में नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार की ओर से पूछे गए सवाल के लिखित जवाब ने एक बार फिर सिस्टम की असलियत सामने रख दी है। हाल यह है कि सात महीने के दौरान प्रदेश में तीन जनमंच कार्यक्रम हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें कुल 5834 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 5065 शिकायतों का समाधान भी हो चुका है। खास बात यह है कि मुख्यमंत्री की ओर से शिकायतों के निस्तारण पर जोर देने के बावजूद अभी 769 लंबित पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
इनमें सबसे ज्यादा शिकायतों शिमला और किन्नौर की लंबित हैं। शिमला में कुल मिली 352 में से 135 शिकायतें लंबित हैं, किन्नौर में 511 में से 165 शिकायतों का समाधान नहीं हो सका है। मुख्यमंत्री के गृह जिले मंडी में 978 शिकायतों में से एक भी लंबित नहीं है, जबकि कुल्लू में सिर्फ तीन शिकायतें ही लंबित हैं।