{"_id":"5a17043d4f1c1bc5758b4b30","slug":"71511457853-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई 2018 में शिमला को मिलेगी दूसरी लिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई 2018 में शिमला को मिलेगी दूसरी लिफ्ट
Updated Thu, 23 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिल्स क्वीन शिमला में सैलानियों को माल रोड जाने के लिए अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। सर्कुलर रोड से माल रोड को जोड़ने वाली नई लिफ्ट निर्धारित लक्ष्य से पहले ही सैलानियों और स्थानीय लोगों के लिए बनकर तैयार हो जाएगी। नई लिफ्ट के निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर चला है।
हिमाचल पर्यटन विकास निगम अधिकारियों के मुताबिक सर्कुलर रोड से माल रोड को जोड़ने वाली नई लिफ्ट मई 2018 में शहरवासियों के लिए बनकर तैयार हो जाएगी। गौरतलब है कि अप्रैल 2017 में लिफ्ट का शिलान्यास किया गया था। इस दौरान एचपीटीडीसी ने लिफ्ट को छह माह में पूरा करने का दावा किया था, लेकिन सात महीने गुजरने के बावजूद लिफ्ट निर्माण का सिर्फ बेसमेंट तक ही पूरा हो पाया है। जबकि, ऊपर की तरफ पहाड़ी को काटा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक तीन से चार दिन में पहाड़ी को काटने का कार्य पूरा हो जाएगा। इधर, एडीबी के प्रोजेक्ट मैनेजर एसएन शर्मा ने बताया कि नई लिफ्ट लक्ष्य से पहले सैलानियाें और स्थानीय लोगों के लिए समर्पित की जाएगी।
नई लिफ्ट की क्षमता होगी अधिक
नई लिफ्ट की क्षमता पुरानी लिफ्ट से अधिक होगी। पुरानी दो लिफ्टों में आठ-आठ लोगों को ले जाने की क्षमता है। वहीं, नई लिफ्ट की क्षमता एक साथ 20 से 25 लोगों को ले जाने की होगी।
विज्ञापन
सैलानियों को मिलेगी बड़ी राहत
पीक सीजन में सैलानियों और स्थानीय लोगों को माल रोड और रिज मैैदान जाने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़ा नहीं होना पड़ेगा। नई लिफ्ट बनने से कतारों में खड़े रहने से निजात मिलेगी।
मौसम खराब होने से निर्माण में देरी
एचपीटीडीसी का छह महीने में लिफ्ट बनाने का दावा पूरा हो जाता, लेकिन मौसम की बेरुखी के कारण लिफ्ट बनने में देरी हुई। लिफ्ट के बेसमेंट निर्माण के समय कई बार बरसात का पानी बेसमेंट की कंकरीट में चला गया। इससे लिफ्ट बनने में करीब तीन महीने की देरी हुई।