फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लापता ग्यारहवीं के छात्र का नहीं लगा सुराग

लापता ग्यारहवीं के छात्र का नहीं लगा सुराग

Tue, 07 Nov 2017 11:23 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लापता ग्यारहवीं के छात्र का नहीं लगा सुराग
शिमला। राजधानी शिमला की स्मार्ट पुलिस शहर से लापता ग्यारहवीं कक्षा के छात्र को हर जगह तलाश कर रही है। पुलिस ने फागली स्कूल में पढ़ रहे पंकज को तलाशने के लिए सीसीटीवी फुटेज और काल डिटेल तक को खंगाल डाला लेकिन अभी तक लापता छात्र का कोई पुख्ता सुराग उनके हाथ नहीं लगा। अभिभावक और पुलिस टीम उसे खोजने के लिए हर संभावित जगह पर पहुंच रहे हैं लेकिन अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने पंकज के माता-पिता की कॉल डिटेल निकाली लेकिन उसमें भी पुलिस किसी अंजाम तक नहीं पहुंच पाई। पुलिस ने ओल्ड बस स्टैंड और आईएसबीटी की सीसीटीवी फुटेज निकालकर यह जानने की कोशिश भी की कहीं पंकज बस अड्डे से दूसरे राज्य में तो नहीं गया होगा, उसमें भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लग पाया। पुलिस टीम ने अभी तक पंकज का पता लगाने के लिए उसके स्कूल के अध्यापकों, प्रधानाचार्य, स्कूली बच्चों, रिश्तेदारों और आसपास के पड़ोसियों से पंकज के बारे में हर तरह की छानबीन की लेकिन उसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed