फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   7-fold increase in Private Hospitals in himachal Pradesh

दस साल में हिमाचल में इतने गुना बढ़े प्राइवेट अस्पताल

Fri, 10 Feb 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 10 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
7-fold increase in Private Hospitals in himachal Pradesh

हिमाचल में पिछले दस साल के दौरान निजी अस्पताल, क्लीनिक और स्वास्थ्य संस्थानों की संख्या सात गुना तक बढ़ गई है। सरकार नए संस्थान खोलने पर जोर तो दे रही है, लेकिन उनमें सुविधाएं नहीं दे पा रही है। शायद यही कारण है कि प्रदेश के स्वास्थ्य क्षेत्र में कुल संस्थानों में 67 फीसदी निजी स्वास्थ्य संस्थान हैं। 

विज्ञापन


प्लानिंग बोर्ड की बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त डा. श्रीकांत बाल्दी की ओर से जो प्लानिंग को लेकर रिपोर्ट सौंपी गई है, उसने सरकार के सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी है। रिपोर्ट के अनुसार साल 2007 में सूबे में विभिन्न तरह के निजी संस्थानों की कुल संख्या 35 थी।
विज्ञापन


इसमें अस्पतालों की संख्या 24 थी, लेकिन साल 2016 तक यह बढ़कर 187 हो गई। इसी तरह नर्सिंग कॉलेज और नर्सिंग/एएनएम स्कूलों की संख्या में भी कई गुना का इजाफा हुआ है। वहीं, सरकार नए पीएचसी-सीएचसी तो खोल रही है, लेकिन उनमें काम करने वाले कर्मचारियों को तैयार करने वाले नर्सिंग कॉलेजों और नर्सिंग/एएनएम स्कूलों की संख्या को नहीं बढ़ा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्लानिंग बोर्ड की बैठक में खुली कलई

7-fold increase in Private Hospitals in himachal Pradesh

प्रदेश में जहां सिर्फ एक सरकारी नर्सिंग कॉलेज और छह नर्सिंग/एएनएम स्कूल हैं। वहीं, निजी क्षेत्र में साल 2007 तक जहां एक भी नर्सिंग कॉलेज नहीं था। वहीं, वर्तमान में प्रदेश में 18 निजी नर्सिंग कॉलेज हैं जहां से हर साल महंगी फीस अदा कर नर्सिंग छात्राएं

सरकारी और गैर सरकारी मेडिकल संस्थानों में सेवाएं दे रही हैं। इसके अलावा प्रदेश में 86 सरकारी अस्पताल हैं, जबकि निजी अस्पतालों की संख्या 187 हैं। जानकारों की मानें तो स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों की रुचि और सरकार की उदासीनता की वजह से ही निजी क्षेत्र का बूम आया है।

स्वास्थ्य और स्वास्थ्य शिक्षा पर जोर दे रही सरकार
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि कांग्रेस सरकार हमेशा लोगों तक सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास करती है। साथ ही शैक्षणिक संस्थान भी खोले जा रहे हैं। इसी क्रम में वर्षों से चल रहे मेडिकल कॉलेजों की संख्या को दो से पांच किया गया है। आगे भी सरकार स्वास्थ्य और स्वास्थ्य शिक्षा पर जोर देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed