{"_id":"b2450ba979ce63d12e655a15bcc3388a","slug":"7-depty-rangers-promoted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने सात डिप्टी रेंजर को दी प्रमोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने सात डिप्टी रेंजर को दी प्रमोशन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 22 May 2014 12:25 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के सात डिप्टी रेंजर को प्रमोशन करके रेंजर बना दिया गया है। मंगलवार को उन्हें तैनाती भी दे दी गई।
विज्ञापन
इसमें दिलीप सिंह को भरमौर (चंबा), जगत राम को भरवाईं ऊना, रूप सिंह को रेणुकाजी, सुभाष चंद्र को पालमपुर, अमर चंद्र को सेराज, चमन सिंह को डलहौजी और सरदार सिंह को बनीखेत में तैनाती दी गई।
इनके अलावा रेंजर बाल किशन को चंबा से भरमौर, राम सरन को चंबा, वेद ब्यास को चकोली और बालिक राम को चंबा में स्थानांतरण किया गया है।
पीसीसीएफ आरके गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद यह आदेश जारी किया गया है। इस आदेश को तुरंत प्रभाव से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन