फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सेब से लदा ट्राला कार पर पलटा, युवक की मौत

सेब से लदा ट्राला कार पर पलटा, युवक की मौत

Thu, 30 Aug 2018 11:13 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
सेब से लदा ट्राला कार पर पलटा, युवक की मौत
सेब से लदा ट्राला कार पर पलटा, युवक की मौत
विज्ञापन

कुफरी में हसन वैली के पास हादसा, एक गंभीर घायल
देर रात करीब दस बजे हुआ हादसा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली पुलिस थाना के तहत कुफरी के पास बीती रात एक ट्राला सामने से आ रही एक कार पर पलट गया। इससे कार में बैठे एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर चोटें आई हैं। घायल युवक का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। हादसे में कार चकनाचूर हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार देर शाम करीब दस बजे नेशनल हाईवे 05 पर सेब से लदा एक ट्राला कुफरी से ढली की ओर जा रहा था। इस बीच ट्राला कुछ किलोमीटर आगे पहुंचने पर हसन वैली के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर दूसरी ओर से आ रही एक कार पर जा पलटा। इससे फागू निवासी मनोज कुमार (32) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में बैठे दूसरे व्यक्ति संदीप (34) को चोटें पहुंची हैं। बताया जा रहा है कि हादसे में ट्राले के कार पर गिरने से चालक कार के अंदर बुरी तरह से फंस गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्राले को कार के ऊपर से हटाने के लिए क्रेन को मंगवाया। क्रेन के पहुंचने के बाद ट्राले को कार के ऊपर से हटाया गया। इस दौरान कार में फंसे चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और दूसरे व्यक्ति को घटना के दौरान मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बहार निकाला, जबकि तीसरा व्यक्ति पीछे के दरवाजे से खुद बहार निकल गया था। इस दौरान एनएच कुछ घंटों के लिए बंद रहा और सड़क पर दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। हादसे का शिकार युवक मनोज कुमार आढ़ती का काम करता था। जबकि कार में सवार दो अन्य व्यक्ति भी भट्ठाकुफर फल मंडी में 43 नंबर दुकान में आढ़ती का काम करते हैं। इसमें से एक व्यक्ति ठियोग का जबकि दो फागू के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में फागू के मनोज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि फागू के ही दूसरे व्यक्ति का चोटें पहुंची हैं। डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी ट्राला चालक गुरदीप सिंह निवासी लुधियाना को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed