फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60 percent accupancy in shimla

शिमला में बढ़ी सैलानियों की आमद

Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
60 percent accupancy in shimla
होटलों में 60 फीसदी तक पहुंच गई ऑक्यूपेंसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। पंजाब और उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद वीकेंड पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंचे। देर शाम तक शहर के होटलों में ऑक्यूपेंसी 60 फीसदी तक पहुंच गई। पजांब और उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में सैलानी शिमला पहुंच रहे हैं। शनिवार को शिमला के होटलों में ऑक्यूपेंसी 75 से 80 फीसदी पहुंचने की उम्मीद है।
शुक्रवार को सुबह से ही सैलानियों के शिमला पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। लिफ्ट पार्किंग में गाड़ियां पार्क कर टूरिस्ट सीधे मालरोड पहुंचे। सर्कुलर रोड की बहुमंजिला पार्किंग के अधिकतर फ्लोर दोपहर एक बजे तक फुल हो गए। सर्कुलर रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी दिनभर सैलानियों की भीड़ लगी रही। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का खूब जमावड़ा रहा। दोपहर पांच बजे के बाद भारी संख्या में सैलानी चहलकदमी करने रिज मैदान और मालरोड पर पहुंचे। टूरिज्म इंडस्ट्री स्टेक होल्डर्स एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार गोपाल अग्रवाल ने बताया कि पंजाब और उत्तरप्रदेश में चुनाव नतीजे आने के बाद बड़ी संख्या में सैलानियों ने शिमला का रूख करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को शहर के होटलों में 50 से 60 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी हो गई थी, शनिवार को 80 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कुफरी, नारकंडा में भी बढ़ी सैलानियों की आमद
शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में भी शुक्रवार से सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। शुक्रवार को ढली और छराबड़ा के बीच हसन वैली में पर्यटकों का तांता लगा रहा। कुफरी में भी पूरे दिन सैलानियों की खूब रौनक रही। नारकंडा की बर्फ भी सैलानियों को खूब आकर्षित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed