फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   60% of elderly people are victims of loneliness and depression

Shimla News: अकेलापन और अवसाद के 60 फीसदी बुजुर्ग हैं शिकार

Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
60% of elderly people are victims of loneliness and depression
आशा वर्कर को दी जांच की जानकारी
विज्ञापन

बुजुर्गों में मिली हैं कई मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं : डॉ. राजेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बुजुर्गों में मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित बीमारियों में बढ़ोतरी हो रही है। हेल्पएज इंडिया की ओर से वरिष्ठ नागरिक सुविधा केंद्र खलीनी में बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में यह जानकारी दी गई। इसमें आशा वर्करों को बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य जांच का प्रशिक्षण दिया गया।

हेल्पएज इंडिया के राज्य प्रमुख डॉ. राजेश ने बताया कि एक निजी संस्था लासी के अध्ययन के अनुसार देश में 60 फीसदी बुजुर्ग अकेलापन और अवसाद (डिप्रेशन) का सामना कर रहे हैं। इसमें 40 फीसदी बुजुर्ग अवसाद से जूझ रहे हैं और 30 फीसदी बुजुर्ग अवसाद सिंड्रोम से पीड़ित हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हेल्पएज इंडिया द्वारा चलाई जा रही सार्थक परियोजना का उद्देश्य बुजुर्गों का मानसिक स्वास्थ्य सही रखना और सक्रिय जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में मनोविज्ञान विशेषज्ञ डॉ. हरशरन कौर ने आशा वर्कर को बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी दी। कहा कि मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। हमें अपने मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए और समस्याओं का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए। कार्यक्रम में जिला शिमला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा और जिला कार्यक्रम अधिकारी ईशा ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article