{"_id":"5caf75edbdec2214422fc053","slug":"51555002861-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाठिया देवी प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक के सहारे 5 कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाठिया देवी प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक के सहारे 5 कक्षाएं
Fri, 12 Apr 2019 10:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी से सटे जाठिया देवी के प्राथमिक स्कूल में दो माह से एक ही शिक्षक पांच-पांच कक्षाओं को पढ़ा रहा है। इस कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों और टुटू विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेवी नागेंद्र गुप्ता ने विभाग से स्कूल में शिक्षकों की वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के चलते शिक्षा सचिव और निदेशक प्रारंभिक शिक्षा को पत्र लिखकर स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग उठाई है। इसमें संहिता के समाप्त होने तथा चुनाव संपन्न होने तक शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
गुप्ता ने कहा कि पहले इस स्कूल में पढ़ाने को दो शिक्षिकाएं तैनात थीं, फरवरी में मुख्य अध्यापिका के पदोन्नत होने के बाद उनकी किसी और स्कूल में तैनाती होने से यह पद रिक्त पड़ा है। तब से लेकर स्कूल में पांच कक्षाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को पढ़ाने की जिम्मेदारी एक ही शिक्षक के जिम्मे है। अब सरकार और विभाग के आदेशों पर स्कूलों में नर्सरी-केजी की कक्षाएं चलाने की अनुमति भी दे दी है।
विज्ञापन