{"_id":"5c377dfcbdec22732d01f9cc","slug":"51547140604-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट के आदेश पर शहर में जाम के खात्मे को नया प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट के आदेश पर शहर में जाम के खात्मे को नया प्लान
Fri, 11 Jan 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेशों पर ट्रैफिक जाम की समस्या से शहर को निजात दिलाने के लिए शिमला पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। कार्ट रोड सहित शहर की अन्य प्रमुख सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़ी होने वाली गाड़ियों को लेकर अब नो टॉलरेंस ड्राइव शुरू की जाएगी। अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के चालान के लिए 54 अफसरों को तैनाती दी है।
विज्ञापन
यह अफसर दो शिफ्टों में कार्ट रोड सहित शहर के बंधित, प्रतिबंधित मार्गों, संजौली, ढली और छोटा शिमला में सुबह 8 से 2 बजे और 2 से रात 8 बजे तक ड्यूटी देंगे। कार्ट रोड पर ऐसी जगहों पर जहां जाम की अधिक समस्या रहती है ड्यूटी प्वाइंट चिन्हित किए हैं। यहां एक-एक ट्रैफिक कांस्टेबल और एक अधिकारी तैनात रहेगा। अवैध रूप से खड़ी गाड़ी का पहले चालान होगा और दोबारा उल्लंघन करने पर गाड़ी क्रेन की मदद से उठा ली जाएगी।
विज्ञापन
11 बाइक राइडरों को भी शहर में ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान का जिम्मा सौंपा है। ताराहाल, लिफ्ट, टूटीकंडी क्रासिंग, लक्कड़ बाजार सड़कों पर बाइक राइडरों की तैनाती की है। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक राइडर ड्यूटी देंगे। एक राइडर रिजर्व में रहेगा जिसे इमरजेंसी में मौके पर रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
54 आईओ 11 बाइक राइडर तैनात : कमल
शहर के लोगों की सुविधा और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए दो शिफ्टों में 54 आईओ तैनात किए हैं। 11 बाइक राइडरों को भी तैनाती दी गई है। कार्ट रोड पर सड़क किनारे अवैध रूप से गाड़ियां खड़ी नहीं होने दी जाएंगी। गाड़ियों के चालान होंगे। लोगों से आग्रह है कि वह अपनी गाड़ियां पार्किंगों में ही खड़ी करें। - कमल वर्मा डीएसपी ट्रैफिक शिमला
शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सख्ती
पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। रोजाना शाम छह बजे से देर रात तक शहर में अलग-अलग जगहों पर पांच टीमें नाके लगा कर वाहनों का निरीक्षण कर रही हैं। पांचों टीमों को एल्कोसेंसर दिए गए हैं।
चौड़ी की सड़कों पर नहीं होगी पार्किंग
पीडब्ल्यूडी की ओर से शहर की सड़कों को चौड़ा करने के लिए लगाए गए डंगों पर गाड़ियां खड़ी करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होगी। टूटीकंडी क्रासिंग से आरटीओ आफिस की ओर सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी होने वाली बसों के भी चालान होंगे।