{"_id":"5a9441684f1c1b3f658b50c5","slug":"51519665512-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल ने लांच किया 600 रुपये वाला सिम फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल ने लांच किया 600 रुपये वाला सिम फोन
Updated Mon, 26 Feb 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बीएसएनएल ने फिक्स वायरलेस फोन लांच किया है। महज 600 रुपये का यह फोन सिम से चलेगा। 99 रुपये के रिचार्ज पर उपभोक्ता किसी भी नंबर पर अनलिमिटेड बात कर सकेंगे। फोन की खासियत यह है कि यह पुराने लैंड लाइन फोन की तरह ही है जिससे इसकी वायस क्वालिटी बेहतर है और लंबी बात करने पर कान गर्म होने की समस्या भी पेश नहीं आएगी। इस सैट के साथ बीएसएनएल मुफ्त सिम भी दे रहा है। इतना ही नहीं बीएसएनएल ने ‘असीम’ प्लान भी लांच किया है। इस प्लान के तहत सालाना 99 रुपये के खर्चे में उपभोक्ता अपने पुराने लैंड लाइन नंबर को फिक्स वायरलेस फोन पर एक्टिवेट कर सकते हैं। किसी भी कारण से बंद हुआ पुराना लैंड लाइन नंबर फिर चालू हो जाएगा और सारे फोन कॉल फिक्स वायरलेस फोन पर आ जाएंगे। यह जानकारी बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान दी।
उन्होंने बताया कि शिमला दूरसंचार जिला के लिये वर्ष 2017-18 के मोबाइल सेवा विस्तार लक्ष्यों को समय से पूर्व हासिल कर लिया है। इस वर्ष 28 नए 3जी बीटीएस लगाए गए हैं और किन्नौर जिला और रोहडू में 17 बीटीएस अपग्रेड किए गए हैं। दूरदराज के जनजातीय क्षेत्रों में जहां बिजली नहीं है वहां सौर ऊर्जा से भी सेवाएं संचालित की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि सभी आय वर्ग के लिए बीएसएनएल ने कालिंग और डाटा पैक जारी किए हैं। जो डाटा का इस्तेमाल नहीं करते उनके लिए कालिंग की जरूरतों को देखते हुए 99 रुपये का अनलिमिटेड वायस प्लान निकाला है जिसकी वैद्यता 26 दिन है। प्लान 186 में अनलिमिटेड वायस और 1 जीबी प्रतिदिन 28 दिन के लिये और डिजीटल इंडिया 429 प्लान 81 दिन के लिये निकाला गया है। बीएसएनएल नें अपने लोकप्रिय 175 सीयूजी प्लान को भी प्रीपेड व पोस्ट पेड दोनों के लिये और अधिक आकर्षक बनाया है। इसमें बीएसएनएल पर असीमित कॉलिंग के साथ 5जीबी डाटा और 50 एसएमएस मुफ्त दिए जा रहे हैं।