{"_id":"59df60fb4f1c1bee688b558d","slug":"51507811579-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में दो दुकानों में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में दो दुकानों में लगी आग
Updated Thu, 12 Oct 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा।
सुल्तानपुर में वीरवार सुबह दो दुकानों में आग लगने से भारी नुकसान हुआ है। सूचना मिलने पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में दो दुकानदारों को करीब तीन लाख का नुकसान हुआ है। अग्निशमन दल ने पांच लाख की संपत्ति को जलने से बचा लिया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। बुधवार रात अभिमन्यु शर्मा और शुभम महाजन दुकान बंद कर घर चले गए थे। वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे दुकानों में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने दुकानों में आग लगी देख अग्निशमन केंद्र चंबा और प्रभावित दुकानदारों को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे में विभागीय टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। विभागीय टीम में चालक जय सिंह, फायरमैन प्रताप सिंह व गृहरक्षक सन्नी ठाकुर मौजूद रहे।
...
आग पर पा लिया काबू : जसौर राम
अग्निशमन केंद्र प्रभारी चंबा जसौर राम ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह सात बजे मिली थी। कहा कि मौके पर जाकर विभागीय टीम ने आग पर नियंत्रण पाया। अग्निकांड में दोनों दुकानदारों को करीब साढ़े तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है जबकि पांच लाख रुपये की संपति बचाने में विभागीय टीम कामयाब हुई है।