फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सोन खड्ड

सोन खड्ड

Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
सोन खड्ड
धर्मपुर(मंडी)। कभी सोना उगलने वाली सोन खड्ड पर खनन माफिया इन दिनों अवैध खनन से खूब चांदी कूट रहा है। खनन पर प्रतिबंध है। लेकिन माफिया तंत्र बेखौफ अंधाधुंध खनन करने से बाज नहीं आ रहा। खड्ड में से रेत और पत्थर भरते वाहनों को आसानी से देखा जा सकता है। इस सब के बावजूद प्रशासन मूक मुद्रा में है।
विज्ञापन

सोन खड्ड कभी सोना उगलती थी। बिलासपुर के दौला समुदाय के लोग सोना निकाल कर अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। लेकिन अब यह खड्ड खनन माफिया के लिए रेत बजरी की खान में तब्दील हो गई है। दौला समुदाय के लोग बरसात के बाद खड्ड में रेता धोकर सोना निकालने का कार्य करते थे लेकिन वर्तमान में खड्ड के नीचे के पत्थर भी बाहर निकल आए हैं। ट्रक, टैक्टर खड्ड में अवैध खनन सामग्री ढोने का काम कर रहे हैं। इससे कई प्राकृतिक जल स्रोत सूख गए हैं। खड्ड के किनारे भूस्खलन हो रहा है। लोगों की उपजाऊ भूमि इसमें बह रही है।
विज्ञापन

एसडीएम किशोरी लाल का कहना है कि खनन माफिया पर शिकंजा कसा जा रहा है। पुलिस और खनन विभाग को भी हिदायतें दी गई हैं। वह खुद भी जाकर मौके का निरीक्षण करते हैं। अगर सोन खड्ड में ऐसा हो रहा है तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
...दौला समुदाय के लोगों की जुबानी
बिलासपुर से आए विमल, श्यामलाल, भीम सिंह खड्ड में दिखे। उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज
सोना निकालते थे। बिलासपुर से भी लोग धर्मपुर आते थे, लेकिन अब हालात बदल चुके है। खड्डों में रेत और बजरी नहीं मिल रही है। इसी वजह से दौला समुदाय का कारोबार चौपट हो गया है। खड्डें पुरी तरह से खाली हैं। लिहाजा वे अब इस पेशे से वह तौबा करने लगे हैं।

---
इस तरह से निकालते थे सोने के कण
खड्ड की रेत में सोने के कण पाए जाते हैं। रियासत काल में यहंा रेत के टीले होते थे। दौला समुदाय के लोग रेत को फारसी से छानते थे और सोने के कण ढूंढते थे। इसे बाद में सुनार के पास बेचा जाता था। हालांकि अभी भी दौला समुदाय के लोग यहां सोने की तलाश में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed