फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   500 people crossing the Rohtang tunnel in himachal

हिमाचल: 500 लोग हुए रोहतांग टनल से आरपार

Sun, 21 Apr 2019 11:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Sun, 21 Apr 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
500 people crossing the Rohtang tunnel in himachal

राज्य चुनाव आयोग ने जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के लोगों को बड़ी राहत दी है। आयोग से मिली अनुमति के बाद रविवार को 500 से अधिक लोग सुबह रोहतांग टनल के आरपार हुए।

विज्ञापन


रोहतांग दर्रा वाहनों के लिए बहाल न होने और हेलीकॉप्टर उड़ान न होने से कई लोगों को मजबूरन पैदल रोहतांग दर्रा पार करना पड़ रहा है। टनल से आवाजाही की अनुमति मिलने से जनजातीय क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम हुईं हैं।  
विज्ञापन


रोहतांग टनल से आवाजाही को लेकर पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन बीआरओ के अधिकारियों से लगातार संपर्क बनाए हुआ था। लेकिन, टनल से आवाजाही की मंजूरी मिलने में हो रही देरी के कारण कांग्रेस समेत पंचायत प्रतिनिधियों के अलावा किसान संघ ने धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल

500 people crossing the Rohtang tunnel in himachal

इसी बीच शनिवार शाम को चुनाव आयोग की सिफारिश पर रक्षा मंत्रालय ने रोहतांग टनल होकर आवाजाही को मंजूरी दे दी। हालांकि पहले बताया गया कि रविवार को केवल 100 लोग ही टनल होकर रोहतांग आ पाएंगे।

लेकिन बाद में लगभग 400 लोगों को लाहौल और 100 से अधिक लोगों को टनल के जरिये मनाली पहुंचाया गया है। इसमें अधिकतर बच्चे और महिलाएं शामिल रहीं। 

 साउथ पोर्टल पर आरएम मंगल चंद मनेपा और लाइजनिंग अधिकारी अशोक पूरी व्यवस्था देख रहे थे। नोर्थ पोर्टल में एसडीएम अमर नेगी और तहसीलदार केलांग जिम्मा संभाले हुए थे। कुल्लू से साउथ पोर्टल तक यात्रियों को बसों में लाया गया।

साउथ पोर्टल से नोर्थ पोर्टल तक टनल के अंदर यात्रियों को बीआरओ के ट्रकों के जरिये पहुंचाया गया। हालांकि रोहतांग दर्रा 100 से अधिक लोगों ने पैदल ही पार किया। एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि टनल से करीब 500 लोग आरपार हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed