{"_id":"5beeea5cbdec2269a92b71f5","slug":"44-relay-tower-of-doordarshan-shimla-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला में इस दिन से नहीं होंगे दूरदर्शन के दर्शन, बंद होंगे 44 रिले टावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला में इस दिन से नहीं होंगे दूरदर्शन के दर्शन, बंद होंगे 44 रिले टावर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार से लोग दूरदर्शन शिमला से प्रसारित होने वाले कार्यक्रम नहीं देख पाएंगे। ऐसा इसलिए है, क्योंकि केंद्र सरकार के निर्देश पर 44 दूरदर्शन टॉवर शनिवार से प्रसारण बंद कर देंगे। दूरदर्शन महानिदेशालय के आदेश पर इन्हें युक्तिकरण का नाम देकर बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि अब केवल प्रदेश में तीन ही दूरदर्शन के टॉवर रह जाएंगे, जिनमें शिमला, कसौली और धर्मशाला से ही सिग्नल सीमित क्षेत्रों तक प्रसारित होंगे। बंद होने वाले रिले सेंटरों में करसोग, किन्नौर, लाहौल, एलपीटी रामपुर व शिमला के केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विभागीय सूत्रों के अनुसार अगले चरण में शेष बचे मंडी, कुल्लू, मनाली व बिलासपुर शहरों के टीवी टॉवरों को भी बंद किया जा सकता है। केंद्र के इस कदम के बाद अब लोग डीटीएच व डिश के जरिये ही दूरदर्शन के चैनल देख पाएंगे। हालांकि डीडी शिमला के डीटीएच पर न होने के चलते लोगों को दूरदर्शन पर चलने वाले कार्यक्रम नहीं दिख सकेंगे।
विज्ञापन