फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   4339 teachers recruitments in KV schools.

JOBS: छप्पर फाड़ के नौकरी, 4339 पदों पर भर्ती

Fri, 22 May 2015 10:29 AM IST
Updated Fri, 22 May 2015 10:29 AM IST
विज्ञापन
4339 teachers recruitments in KV schools.

छप्पर फाड़ के नौकरी निकली है। केंद्रीय विद्यालय संगठन के तहत 4339 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें शिक्षकों के 3754 और नॉन टीचिंग के 585 पद भरे जाएंगे। तो अब सोच क्या रहे हैं आवदेन कीजिए। 23 मई 2015 से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।

विज्ञापन


आवेदन की अंतिम तारीख 22 जून 2015 है। इच्छुक आवेदक www.kvsangathan.nic.in या http://jobapply.in/kvs/ पर लॉग इन कर आवेदन कर सकते हैं। वाइस प्रिसिंपल और फाइनैंस ऑफिसर के लिए 1200 रुपए फीस अदा करनी होगी।
विज्ञापन


बाकी सभी पदों के लिए 750 रुपए फीस रखी गई है। ध्यान रहे कि फीस का भुगतान सिर्फ क्रेडिट या डेबिट कार्ड के जरिए ही किया जा सकेगा। फीस के अलावा 30 रुपए अतिरिक्त बैंक चार्ज भी लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नॉन टींचिग के 585 पद

4339 teachers recruitments in KV schools.

नॉन टींचिग के 585 पद भरे जा रहे हैं। इनका ब्यौरा इस प्रकार से है।
पोस्ट=========खाली पद=====आयु सीमा
1. वाइस प्रिसिंपल===30=======35-45 वर्ष
2. फाइनैंस ऑफिसर==01======अधिकतम 35 वर्ष
3. असिस्टेंट======75======अधिकतम 35 वर्ष
4. अपर डिवीजन क्लर्क==153====30 वर्ष
5. लोअर डिवीजन क्लर्क==312===18-27 वर्ष
6. हिंदी ट्रांसलेटर====05======28 वर्ष
7. स्टेनोग्राफर ग्रेड-II==08=====27 वर्ष
8. असिस्टेंट एडिटर===01======35 वर्ष

अध्यपाकों के 3754 पद

4339 teachers recruitments in KV schools.

अध्यपाकों के 3754 पद हैं। इनमें पीजीटी के 387, टीजीटी के 654, लाइब्रेरियन के 74 और प्राइमरी टीचर के 2639 पद शामिल हैं। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष है। पीजीटी के सभी पदों के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विवि से संबंधित विषय में मास्‍टर डिग्री 50 फीसदी अंकों के साथ और बीएड होना अनिवार्य है। कंप्यूटर साइंस के लिए बीई या बीटेक योग्यता रखी गई है।
पोस्ट=========खाली पद
1 इंग्लिश========45
2 हिंदी=========20
3 फिजिक्स======38
4 कैमिस्ट्री======30
5 इकोनोमिक्स====32
6 कॉमर्स=======68
7 मैथ=========28
8 बायोलॉजी=====36
9 हिस्ट्री=======30
10 जियोग्राफी====21
11 कंप्यूटर साइंस==39

टीजीटी के 654 पदों पर भर्ती

4339 teachers recruitments in KV schools.

टीजीटी के 654 पदों का ब्‍यौरा इस प्रकार है। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। मान्यता प्राप्त विवि से 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन और बीएड। सेंट्रल टीचर एलिजीबिलिटी टेस्ट (सीटेट) पास होना अनिवार्य है। टीजीटी पी एंड एचई के लिए फिजिकल एजुकेशन में बैचलर डिग्री। टीजीटी एई के लिए ड्राइंग पेटिंग में पांच वर्ष का डिप्लोमा। टीजीटी डब्‍ल्यूई के लिए इलेक्ट्रिकल या इलैक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन साल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है।

पोस्ट=========खाली पद
1 इंग्लिश=======72
2 हिंदी========67
3 सोशल स्टडीज==59
4 साइंस=======61
5 संस्कृत======62
6 मैथ========70
7 पी एंड एचई==117
8 एई=======60
9 डब्‍ल्यूई====86

ये योग्यताएं होना जरूरी

4339 teachers recruitments in KV schools.

लाइब्रेरियन के 74 पद भरे जाएंगे। अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष है। लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है। प्राइमरी टीचर के 2566 पद भरे जाएंगे। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
12वीं में 50 फीसदी अंक और सीटेट पास होना अनिवार्य है। पीआरटी (म्यूजिक) के 73 पद भरे जा रहे हैं। अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। 12वीं में 50 फीसदी अंक और म्यूजिक में बैचलर डिग्री होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed