फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   401 cases of dengue reported in himachal pradesh

हिमाचल में डेंगू की चपेट में 401 लोग, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Wed, 15 Nov 2017 09:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 15 Nov 2017 09:38 AM IST
विज्ञापन
401 cases of dengue reported in himachal pradesh

हिमाचल में डेंगू के डंक से हड़कंप मच गया है। प्रदेश के अस्पतालों में डेंगू के ढाई हजार से ज्यादा संदिग्ध मामले पहुंचे हैं। कुल 2621 लोगों के खून के नमूने जांचने के बाद 401 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। 

विज्ञापन




सबसे ज्यादा प्रकोप सोलन जिले में है जहां 265 मरीजों में डेंगू बुखार के लक्षणों की पुष्टि हुई है। हेल्थ इमरजेंसी की तर्ज पर राज्य सरकार ने सूबे में अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने मंगलवार को शिमला में स्वास्थ्य, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड समेत अन्य संबंधित विभागों की आपात बैठक बुलाकर डेंगू की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करने की हिदायतें जारी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन



आला अफसरों से कहा गया है कि वे डेंगू के कहर से निपटने में विभागीय अमले को झोंक दें। मरीजों को उपचार की व्यवस्था समेत डेंगू के मामले रिपोर्ट होने वाले स्थानों पर फॉगिंग, दवा छिड़काव समेत तमाम कदम फौरन सुनिश्चित किए जाएं।

अधिकांश मामले इन क्षेत्रों से

401 cases of dengue reported in himachal pradesh

सोलन जिले में पॉजिटिव पाए गए कुल 265 मामलों में से अधिकांश परवाणू, बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के हैं। गनीमत रही कि डेंगू बुखार से अभी तक जानी नुकसान नहीं हुआ है। 

मरीजों की निशुल्क जांच  
प्रदेश में डेंगू के मामलों को एक भयावह महामारी की तरह लिया जा रहा है। सबसे ज्यादा मामले सोलन जिले से हैं। मरीजों की निशुल्क जांच की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग स्थानीय निकायों के साथ मिलकर संबंधित क्षेत्रों में छिड़काव को मुफ्त फॉगिंग मशीनें उपलब्ध करवा रहा है। इस स्थिति में स्थानीय निकायों को भी पानी एकत्र न होने देने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी।- कौल सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री 

एसडीएम, तहसीलदारों को स्पॉट पर जाने के निर्देश 

401 cases of dengue reported in himachal pradesh

जिला प्रशासन सोलन को एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के विभिन्न दल गठित कर प्रभावित क्षेत्रों का व्यापक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम नालागढ़ को भी क्षेत्र का विस्तृत दौरा करने और स्थिति का पता लगाने के निर्देश दिए हैं।

नियमों का उल्लंघन करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई होगी। सरकार हिमाचल प्रदेश महामारी डेंगू अधिनियम, 2017 को पहले से अधिसूचित कर चुकी है। उल्लंघन पर 500 रुपये जुर्माने का प्रावधान है।

खिड़कियां बंद रखें, मच्छरों से बचने को लगाएं क्रीम 

401 cases of dengue reported in himachal pradesh

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने डेंगू के बारे में एडवाइजरी जारी की है। इसमें खिड़कियों के शीशे बंद रखने, मच्छरों से बचने के लिए क्रीम लगाने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने, आसपास पानी एकत्र न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करने, कूलरों को साफ रखने, जल भंडारणों की नियमित सफाई और पानी के बर्तनों को खुला न रखने की हिदायत दी गई है।

इसके अलावा बुखार की स्थिति में हल्के भोजन, पानी के अधिक उपयोग, पूरी तरह से आराम करने, बुखार के लिए एसप्रिन का प्रयोग न करने, लाल दाग, खून आना, अत्यधिक थकान, सांस की दिक्कत और बार-बार उल्टियां आने की स्थिति में तुरंत अस्पताल जाकर अपने रक्त की जांच करवाने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed