फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   400 doctors did not write Generic medicines in himachal

400 डॉक्टरों ने नहीं लिखी पर्ची में जेनेरिक दवाइयां, जारी होंगे नोटिस

Thu, 06 Dec 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 06 Dec 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
400 doctors did not write Generic medicines in himachal

प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों को मरीजों की पर्ची पर जेनेरिक दवाइयां लिखने के निर्देश दिए हैं, बावजूद डॉक्टर इस पर अमल नहीं कर रहे। विभिन्न अस्पतालों से सरकार के पास करीब 400 डॉक्टरों की ऐसी शिकायतें आई हैं, जिन्होंने पर्ची पर यह दवाइयां नहीं लिखी हैं। अब सरकार इन्हें नोटिस जारी कर रही है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने बताया कि डॉक्टरों को मरीजों की पर्ची पर जेनेरिक दवाइयां लिखना अनिवार्य किया है। केवल वही दवाइयां बाहर से लिखी जाएंगी, जो जन औषधि केंद्र में नहीं होंगी।
विज्ञापन


शिकायतें आ रही हैं कि केंद्र में दवाइयां होने पर भी डॉक्टर दूसरी दवाइयां लिख रहे हैं, जो बाहर से मंगवानी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। करीब साढ़े तीन सौ तरह की दवाइयां इन केंद्रों में मौजूद हैं। सरकार जल्द ही और दवाइयों के टेंडर करने जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed