{"_id":"592693ff4f1c1b675d5361bc","slug":"4-kg-less-flour-to-apl-families-in-june-quota","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएल परिवारों को झटका, अगले महीने कम मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएल परिवारों को झटका, अगले महीने कम मिलेगा राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 25 May 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में सस्ते राशन के डिपुओं में जून महीने में 12.5 लाख एपीएल उपभोक्ताओं को चार किलोग्राम कम आटा मिलेगा। परिवार को अब राशन कार्ड पर 13 के बजाए 9 किलो ही आटा मिल पाएगा। चावल का कोटा एक किलो बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
चावल अब आठ किलो मिलेगा। आटे में कट का कारण दिसंबर 2016 से मार्च 2017 तक केंद्र सरकार की ओर से गेहूं के आवंटन पर रोक लगाना है। इस बीच, सरकार ने अपने स्तर पर आटा दिया। अब इसकी भरपाई के लिए सरकार ने एपीएल के कोटे में कट लगाया है।
विज्ञापन
बीपीएल और अंत्योदय उपभोक्ताओं को पहले की तरह 35 किलोग्राम ही राशन मिलता रहेगा। सरकार एपीएल उपभोक्ताओं को जून महीने में 7 के बजाए 8 किलो चावल देगी।
खाद्य आपूर्ति विभाग की निदेशक एम सुधा ने बताया कि अगले महीने का राशन कोटा अलॉट कर दिया है। एपीएल उपभोक्ताओं को 9 किलो आटा मिलेगा। जुलाई में आटे का कोटा रिवाइज होगा।
विज्ञापन
कैबिनेट में जाएगा चीनी आवंटन का मामला
केंद्र सरकार ने चीनी पर मिलने वाली सब्सिडी रोक दी है। प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं को अपने स्तर पर चीनी देने का फैसला लिया है। इसका प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। आगामी कैबिनेट बैठक में इस पर फैसला होगा।