फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   35 nominations filed for panchayat elections to be held on 10th August

पंचायत चुनाव के लिए 35 नामांकन दाखिल

Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
35 nominations filed for panchayat elections to be held on 10th August
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। जिला शिमला में पंचायतीराज संस्थाओं के 10 अगस्त को होने वाले उपचुनाव के लिए 35 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। इसमें रामपुर खंड के झाकड़ी जिला परिषद वार्ड सदस्य के लिए चार, रोहड़ू खंड के दलगांव पंचायत समिति के लिए 3 और ठियोग खंड की सैंज पंचायत के प्रधान पद के लिए 2 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
चौपाल खंड की बोहर ठियोग की धर्मपुर और रोहड़ू की कढ़ीवन पंचायत में उपप्रधान पद के लिए तीन-तीन, वार्ड मेंबर के लिए 18 नामांकन पत्र भरे गए हैं। नामांकन भरने के अंतिम दिन बुधवार को 16 नामांकन पत्र दाखिल हुए। यह जानकारी जिला पंचायत अधिकारी विजय बरागटा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 28 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इच्छुक प्रत्याशी 30 जुलाई को दोपहर बाद 3 बजे तक नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित होंगे। मतदान 10 अगस्त को सुबह 8 से दोपहर बाद 4 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान, उपप्रधान एवं पंचायत सदस्यों के 10 अगस्त को और पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव परिणाम 12 अगस्त को घोषित होंगे। उपचुनाव में 29 पंचायतों और 121 वार्डों के हजारों लोगों वोट डालेंगे।

इन पंचायतों में होंगे चुनाव
विकास खंड चौपाल की पवाहन, मशोबरा खंड के मलयाना और नालदेहरा, बसंतपुर खंड की ओगली और कुपवी की जुडू, शिलाल पंचायत में वार्ड सदस्य, कोटखाई की क्यारवी, बखौल, टुटू की बड़ेई, बसंतपुर की खटनोल, जुब्बल की थाना, नारकंडा की जदून, रामपुर की धारगौरा और रोहड़ू खंड की पुजारली पंचायत में वार्ड में पंच लिए चुनाव होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed