फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   347 tpyes of medicine banned in india.

देश में 347 दवाइयों के उत्पादन और बिक्री पर लगी रोक

Tue, 15 Mar 2016 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Tue, 15 Mar 2016 12:28 PM IST
विज्ञापन
347 tpyes of medicine banned in india.
मानव शरीर पर प्रतिकूल असर के मद्देनजर इन फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्स को बैन किया गया है।

भारत सरकार ने खांसी-जुकाम, डायबिटीज और एंटीबायोटिक समेत लगभग 347 दवाइयों के उत्पादन, वितरण और बिक्री पर रोक लगा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गठित एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिश पर इन दवाइयों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

विज्ञापन


मानव शरीर पर प्रतिकूल असर के मद्देनजर इन फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्स को बैन किया गया है। फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज में दो या इससे अधिक दवाइयां की एक ही डोज होती हैं। इसकी अधिसूचना जारी करते हुए केंद्र सरकार ने इन दवाइयों के करीब 15 हजार ब्रांड को 15 दिन के भीतर बाजार से उठाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने इन आदेशों से फार्मा हब हिमाचल के बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ (बीबीएन) में दवा निर्माता कंपनियों में हड़कंप मच गया है। बैन की गईं इन 347 दवाओं में से 32 से 40 फीसदी बीबीएन में तैयार होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट के बाद इन दवाओं पर लगा प्रतिबंध

347 tpyes of medicine banned in india.
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है।

जानकारी के अनुसार करीब चार साल पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्स के स्वास्थ्य पर असर के अध्ययन के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया। कमेटी ने लंबे अध्ययन के बाद सिफारिश की है कि ये दवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं।

इनके विकल्प में सुरक्षित दवाइयां पहले से ही उपलब्ध हैं, लिहाजा इन्हें प्रतिबंधित किया जाए। कमेटी की सिफारिश पर दो दिन पहले भारत सरकार ने करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज की बिक्री और उत्पादन पर रोक लगा दी है।

कोरेक्स जैसी कई दवाओं पर प्रतिबंध
खांसी की दवा कोरेक्स समेत करीब 347 फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज को प्रतिबंधित किया गया है। इनमें खांसी-जुकाम की 150, डायबिटीज की 50 दवाओं के अतिरिक्त एंटीबायोटिक व कुछ अन्य दवाइयां शामिल हैं।

हिमाचल में एबोट कंपनी की खांसी दवा फेंसी ड्रिल, फाईजर कंपनी की कोरेक्स, आईंटमेट एवं मैकलोड कंपनी की स्किन दवा पेनट्रम, एलंबिक कंपनी की दर्द निवारण दवा सूमो व सिपला की सर्दी-जुकाम की दवा चेस्टनकोल्ड के उत्पादन एवं बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

भारत सरकार ने फिक्स डोज कांबिनेशन ड्रग्ज की 347 दवाओं पर रोक लगा दी है। इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। प्रतिबंधित की गई दवाओं के बाजार में सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं। प्रतिबंधित की गई दवाइयां मार्केट से मंगवाकर उन्हें नष्ट करवाया जाएगा।- नवनीत मरवाह, स्टेट ड्रग कंट्रोलर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed