{"_id":"57fd182b4f1c1b3e7128f7d6","slug":"34-sheeps-crushed-under-over-speed-tipper","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचल डालीं 34 भेड़-बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार टिप्पर ने कुचल डालीं 34 भेड़-बकरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहड़ू
Updated Tue, 11 Oct 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटकोटी-शिमला सड़क पर महेंदली में तेज रफ्तार टिप्पर ने 48 भेड़, बकरियों को बुरी तरह से कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में 34 भेड़, बकरियों के टायरों की चपेट में आने से चिथडे़ उड़ गए। इसके अलावा 14 भेड़, बकरियों घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। इसके बाद टिप्पर मालिक व भेड़ पालक के बीच मौके पर समझौता हो गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला किनौर की सांगला वैली के ब्रुवा गांव निवासी भगवान सिंह की भेड़, बकरियां किनौर से मैदाली क्षेत्र की ओर जा रही थी। रात करीब साढे़ तीन बजे रोहड़ू की ओर से तेज रफ्तार टिप्पर ने अनियंत्रित होकर सड़क पर चल रही भेड़, बकरियों को कुचल दिया। टिप्पर रोहड़ू के एक ठेकेदार का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच से पहले ही दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। पुलिस ने दुर्घटना का कोई मामला दर्ज नहीं किया है। पता चला है कि ठेकेदार ने मवेशी के नुकसान की करीब चार लाख दस हजार की भरपाई की। उधर, पुलिस थाना रोहड़ू एसआई मोहन सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच में पुलिस के पहुंचने से पहले ही समझौता हो चुका था। इसके चलते किसी ने पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया।
विज्ञापन