फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   डीसी ऑफिस के बाहर धरना

संघ की शाखा पर हमले के खिलाफ शिमला डीसी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन

Tue, 26 Mar 2019 10:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 26 Mar 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
डीसी ऑफिस के बाहर धरना

पोटरहिल में वामपंथी विचारधारा से जुड़े छात्र संगठन एसएफआई कार्यकर्ताओं के हमले को लेकर मानवाधिकार रक्षा मंच ने मंगलवार को डीसी ऑफिस के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में आरएसएस स्वयंसेवक, एबीवीपी, भारतीय मजदूर संघ तथा अधिवक्ता परिषद समेत सभी वर्गों से आए प्रतिनिधि शामिल हुए।

विज्ञापन


मानवाधिकार रक्षा मंच ने इस घटना को बेहद शर्मनाक बताया। प्रदर्शन में मानवाधिकार रक्षा मंच के संयोजक केसी सडयाल ने कहा कि एसएफआई कार्यकर्ताओं द्वारा संघ की शाखा पर किया हमला भारतीय संविधान की अवहेलना है। एसएफआई इस तरह के हमले करके प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर रही है। मानवाधिकार रक्षा मंच ने आरोप लगाया कि यह शत्रु देशों से प्रेरित होकर इस तरह की हरकतें कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर मानवाधिकार मंच के संयोजक केसी सडयाल ने सदस्यों के साथ उपायुक्त राजेश्वर गोयल को भी ज्ञापन सौंपा। मांग की कि इस तरह की गतिविधियों को बढ़ावा देने और अवैध तरीके से छात्रावास में रहने वाले छात्रों को यहां से निकालने की मांग भी की। इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय महामंत्री हेमा ठाकुर और विश्व हिंदू परिषद के सह प्रांत मंत्री सुनील जसवाल समेत अन्य वर्गों के लोग शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed