फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बीएसएनएल ने लांच की 4जी सेवा

बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू, शिमला को 5 महीने करना होगा इंतजार

Wed, 16 Jan 2019 12:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 16 Jan 2019 12:25 PM IST
विज्ञापन
बीएसएनएल ने लांच की 4जी सेवा

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

शिमला। बीएसएनएल ने प्रदेश में 4जी सेवाओं की मंगलवार से औपचारिक शुरुआत कर दी। बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक अरुण अग्रवाल ने निगम के अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में कसुम्पटी स्थित सीजीएम टेलीकॉम कार्यालय में 4जी सेवाओं का आगाज किया। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल ने पहले चरण में प्रदेश के ऐसे दूरदराज क्षेत्रों को 4जी सेवा से जोड़ा है जहां अभी तक 2जी सेवा ही चल रही है। राजधानी शिमला में बीएसएनएल 3जी सेवा उपलब्ध करवा रहा है इसलिए यहां 4जी सेवा शुरू करने में करीब 4 से 5 महीने का समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 4जी के 74 बीटीएस स्थापित किए जा चुके हैं जिनमें से 21 ने काम करना शुरू कर दिया है। 26 जनवरी तक सभी 74 बीटीएस काम करना शुरू कर देंगे। बीएसएनएल ने 4जी बीटीएस स्थापित करने के लिए 450 अन्य स्थानों को चिन्हित किया है। बीएसएनएल एफडीडी-एलटीई से 2100 मेगाहर्ट्ज बैंड पर सेवा उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने कहा कि 4जी सेवा के तहत तेज गति की डेटा स्पीड मिलेगा जिससे प्रयोगकर्ताओं का अनुभव बेहतर होगा। 4जी सेवाओं का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को अपनी मौजूदा सिम 4जी में अपग्रेड करनी होगी।
विज्ञापन


अपने नजदीकी बीएसएनएल कस्टमर सर्विस सेंटर और रिटेलर से उपभोक्ता अपनी सिम अपग्रेड करवा सकते हैं। बीएसएनएल के महाप्रबंधक एमसी सिंह ने बताया कि हिमाचल में बीएसएनएल दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी है। दुर्गम क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ दूरसंचार सेवाएं देने वाली बीएसएनएल ही एक मात्र कंपनी है। इस मौके पर बीएसएनएल के रिटेलरों के शुरू की गई योजना विदेश की सैर और फन इन गोवा का लक्की ड्रॉ भी निकाला गया। विदेश की सैर योजना के लिए नूरपुर के अनिल कुमार और फन इन गोवा के लिए झाखड़ी की नीलम शर्मा के नाम का कूपन निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


4जी सिम अपग्रेड करने पर 5जीबी मुफ्त डेटा
अपनी सिम को 4जी में अपग्रेड करने पर उपभोक्ताओं को एक महीने के लिए 5जीबी मुफ्त डाटा दिया जाएगा। नई 4जी सिम लेने वालों को भी यह लाभ मिलेगा।

हिमाचल परिमंडल के कलेंडर की लांचिंग
कार्यक्रम के दौरान हिमाचल परिमंडल का कलेंडर भी लांच किया गया। कलेंडर के पहले पन्ने पर बीएसएनएल की ब्रांड एंबेसडर मैरीकॉम की तस्वीर है। मैरीकॉम छह बार विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता जीत चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed