फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   31 Percent less Monsoon rainfall in Himachal.

रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा मानसून, अब तक 31 फीसदी कम बारिश

Wed, 27 Jul 2016 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 27 Jul 2016 10:28 AM IST
विज्ञापन
31 Percent less Monsoon rainfall in Himachal.

हिमाचल में इस साल मानसून अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। प्रदेश में पहली जून से 26 जुलाई तक 31 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। करीब दो महीने के दौरान हिमाचल में सिर्फ 244 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि अच्छे मानसून के दौरान 355 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड होती है।

विज्ञापन


एक जून से 26 जुलाई तक सोलन जिला को छोड़कर पूरे प्रदेश में सामान्य से कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। सोलन में सामान्य से 13 प्रतिशत अधिक बारिश इस साल रिकॉर्ड की गई। यहां 499 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
विज्ञापन


चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में बहुत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। चंबा में सामान्य से 60 प्रतिशत कम, किन्नौर में सामान्य से 66 प्रतिशत कम और लाहौल स्पीति में सामान्य से 85 कम बारिश रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिमला में भी सामान्य से कम बारिश

31 Percent less Monsoon rainfall in Himachal.

शिमला में सामान्य से 4 प्रतिशत कम, बिलासपुर में 15 प्रतिशत कम, हमीरपुर-कांगड़ा में सामान्य से 19 प्रतिशत कम, कुल्लू में 17 प्रतिशत कम, मंडी में 8 प्रतिशत कम, सिरमौर में 28 प्रतिशत कम और ऊना में सामान्य से 4 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 15 सितंबर तक मानसून रहेगा। ऐसे में संभावना है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी।

मैदानों में उमस से जीना मुहाल
प्रदेश के मैदानी जिलों में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को ऊना और भुंतर में सबसे अधिक 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

हमीरपुर में 32.8, कांगड़ा में 31.9, बिलासपुर में 33.6, मंडी में 32.5, धर्मशाला में 29.2, सोलन में 28.4, नाहन में 27, सुंदरनगर में 31.9, कल्पा में 25, केलांग में 28.7, मनाली में 27.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

भारी बारिश की चेतावनी नहीं हुई सच

31 Percent less Monsoon rainfall in Himachal.

मौसम विभाग की प्रदेश में मंगलवार को भारी बारिश होने की चेतावनी भी सच साबित नहीं हुई। मंगलवार को प्रदेश में नाममात्र की बारिश हुई। बुधवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी से अब मौसम विभाग ने इनकार कर दिया है।

पूरे प्रदेश में एक अगस्त तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed