फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   30 percent concession in fare on silver card in hrtc buses.

HRTC का ये कार्ड बनाओ, किराये में 30 फीसदी छूट पाओ

Thu, 24 Sep 2015 08:29 PM IST
Updated Thu, 24 Sep 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
30 percent concession in fare on silver card in hrtc buses.

हिमाचल में दस रुपये के सिल्वर कार्ड पर अब निर्धारित से 30 फीसदी कम किराया लगेगा। एचआरटीसी ने 119 रूटों पर सिल्वर कार्ड योजना को लांच कर दिया है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह जानकारी राज्य सचिवालय में पत्रकार वार्ता में दी। बाली ने कहा कि यह सुविधा मंडी मंडल के 15, धर्मशाला मंडल के 51, हमीरपुर मंडल के 23 और शिमला मंडल के 30 रूटों पर मिलेगी। दस रुपये में खरीदा गया सिल्वर कार्ड एक साल के लिए मान्य होगा। कहा कि ये सिल्वर कार्ड सिर्फ ऐसे रूटों पर ही दिए जा रहे हैं, जिनमें एचआरटीसी को प्रतिस्पर्धा की जरूरत है।

विज्ञापन


20 साल की सेवाएं पूरा करने वाले कंडक्टरों को अतिरिक्त इंक्रीमेंट-
बाली ने कहा कि 20 साल की सेवा पूरा कर चुके कंडक्टरों को दो अतिरिक्त इंक्रीमेंट दी जाएगी। इसके अलावा लीव एन्कैशमेंट, ग्रेच्युटी और पेंशन के लिए भी 20 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। 30 करोड़ रुपये जल्दी जारी किए जाएंगे। इससे वर्ष 2013 के बाद के पेंशन के मामले जल्दी क्लीयर हो जाएंगे। मंत्री ने कहा कि 20 दिन में 10 नई वोल्वो बसें शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

महिला ड्राइवरों की भर्ती करेगी सरकार

30 percent concession in fare on silver card in hrtc buses.

हिम अन्नपूर्णा योजना के तहत मंडी, धर्मशाला, हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर एवं पालमपुर बस अड्डों पर पायलट आधार पर प्रतियोगी कीमतों पर खाना दिया जा रहा है। यह खाना 35 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से दिया जाएगा।

बाली ने कहा कि सरकार महिला ड्राइवरों की भर्ती करेगी। महिलाओं का चालकों के रूप में चयन कर उन्हें छोटी बसों को चलाने को दिया जाएगा। जल्द पद विज्ञापित किए जाएंगे। महिलाओं को पूरे प्रदेश में मौका देंगे। रोहतांग और अन्य क्षेत्रों में 20 इलेक्ट्रिक और दो सीएनजी बसें चलेंगी। इन्हें खरीदने की कवायद चल रही है।

वर्दी खरीद की प्रक्रिया पूरा होने वाली

30 percent concession in fare on silver card in hrtc buses.

स्कूलों के बच्चों के लिए वर्दी खरीदने की प्रक्रिया चल रही है। निगम खरीदार एजेंसी है। जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी, वर्दी की खरीद कर ली जाएगी। यह प्रक्रिया लगभग पूरा होने वाली है। हिमाचल में चार नए गोदाम बनाए जाएंगे। अगले महीने के पहले सप्ताह में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के सभी गोदाम ऑनलाइन होंगे।

छात्र कल्याण फंड का मामला कैबिनेट में जाएगा-
मंत्री जीएस बाली ने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग का छात्र कल्याण फंड का मामला कैबिनेट में जाएगा। उन्होंने कहा कि तकनीकी शिक्षा विभाग में कर्मचारियों के नियमितीकरण पर भी विचार हो रहा है।

विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से पता चला नगर निगम बना धर्मशाला: बाली

30 percent concession in fare on silver card in hrtc buses.

धर्मशाला को नगर निगम बनाने के मंत्रिमंडल के फैसले पर कांगड़ा जिले के प्रमुख नेता एवं परिवहन मंत्री जीएस बाली बोले कि जब यह निर्णय हुआ तो वह विदेश में थे, उन्हें तो यह जानकारी ‘अमर उजाला’ पढ़ने के बाद ही मिली। बाली ने यह बात पत्रकार वार्ता में एक सवाल के जवाब में कही। हालांकि, यह भी कहा कि यह एक अच्छा फैसला है। इससे कांगड़ा जिले को लाभ होगा। कहा कि पालमपुर को भी नगर निगम का दर्जा दिया जा सकता है। यह भी एक अच्छा शहर बन चुका है।

कैबिनेट मंत्रियों ने बाई सर्कुलेशन नगर निगम धर्मशाला के फैसले की फाइल पर हस्ताक्षर किए। क्या आपने हस्ताक्षर किए? इस पर बाली बोले कि वह विदेश में थे। उन्हें तो बाद में ही मालूम हुआ। यह मालूम रहे कि नगर निगम धर्मशाला पर यह फैसला शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा के खास प्रयासों से हुआ माना जा रहा है। माना जा रहा है कि इस निर्णय से सुधीर शर्मा का राजनीतिक कद बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed