फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3 Percent Dearness Allowance to Govt Employees of Himachal Pradesh

सरकार ने लाखों लाखों कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता जारी

Sun, 02 Apr 2017 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 02 Apr 2017 04:53 PM IST
विज्ञापन
3 Percent Dearness Allowance to Govt Employees of Himachal Pradesh

हिमाचल सरकार ने प्रदेश के लाखों नियमित कर्मचारियों को वित्तीय लाभ देते हुए तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। मई महीने में मिलने वाली अप्रैल की तनख्वाह में कर्मचारियों को महंगाई भत्ता जारी किया जाएगा। जुलाई 2016 से मार्च 2017 तक का एरियर जीपीएफ में जाएगा।

विज्ञापन


तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी करने से प्रदेश में अब महंगाई भत्ता 127 प्रतिशत से बढ़कर 130 प्रतिशत हो गया है। वित्त महकमे ने शनिवार को जारी आदेश में स्पष्ट किया कि जुलाई 2016 से मार्च 2017 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की पूरी देय किस्त मई में जारी कर दी जाएगी। बोर्डों, निगमों में नियुक्त नियमित कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किस्त देने के लिए स्वयं फैसला लेने का अधिकार दिया गया है।

विज्ञापन

सरकार ने ये अलाउंस भी बढ़ाया

3 Percent Dearness Allowance to Govt Employees of Himachal Pradesh

मुख्यमंत्री की ओर से बजट भाषण में की गई कैपिटल और ट्राइबल अलाउंस में बढ़ोतरी करने की घोषणा पर भी वित्त महकमे ने आदेश जारी किए हैं। पहली अप्रैल से कैपिटल भत्ता 275 रुपये की जगह 400 रुपये प्रतिमाह की दर से मिलेगा।

इसी तरह ट्राइबल अलाउंस को 300 रुपये से बढ़ाकर 450 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है। इसके अलावा सरकार ने पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 60 रुपये प्रतिमाह की दर से वाशिंग एलाउंस देने के भी आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed