फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   29th All India Major Durgamal Football Championship.

फुटबाल प्रतियोगिता: हिमाचल को हर हाल में जीतना होगा मैच

Tue, 02 May 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 02 May 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
29th All India Major Durgamal Football Championship.

29वीं अखिल भारतीय शहीद मेजर दुर्गामल कैप्टन दल बहादुर फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मुकाबला इंडियन एयरफोर्स और जेएंडके यूनाइटेड के बीच खेला गया। मैच निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी पर छूटा। मंदीप ने इंडियन एयरफोर्स के पहले हाफ, जेएंडके के लिए दूसरे हाफ में अर्जुन ने गोलकर मुकाबले को एक-एक से बराबर किया।

विज्ञापन


दिन के दूसरे मैच में खालसा क्लब अमृतसर के प्रेम सिंह ने पहले हाफ में गोल कर 39 जीटीसी बनारस को 1-0 से हराया। अमृतसर की टीम ने अब तक अपने दोनों मैच जीत लिए हैं, जबकि 39 जीटीसी बनारस की टीम अपने दोनों मैच हारकर प्रतियोगिता से लगभग बाहर हो गई है। सोमवार को अंतिम मैच डू लाइक फुटबाल क्लब जालंधर और नोहार फुटबाल क्लब राजस्थान के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें दोनों टीमों के खिलाड़ी कोई भी गोल नहीं कर पाए। इसके चलते मैच एक-एक की बराबरी पर खत्म हुआ। मंगलवार को प्रतियोगिता के चौथे दिन तीन मैच खेले जाएंगे। इसमें 11 जीआर लखनऊ और हिमाचल प्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के बीच होगा। हिमाचल को प्रतियोगिता में बने रहने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करवानी होगी। क्योंकि हिमाचल की टीम पहले दो मैच हार चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम
वहीं मंगलवार को खिलाड़ियों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है। इसमें सेना की तरफ से खूंखरी नृत्य और लाइट एंड साउंड आन वार का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा गोरखा नृत्य, तिब्बती नृत्य और गद्दी नृत्य की प्रस्तुतियां भी होंगी। कार्यक्रम में कांगड़ा जिला के जिलाधीश सीपी वर्मा मुख्यातिथि होंगे, जबकि एडीएम बलवीर ठाकुर विशेष अतिथि होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बीपी कोईराला इंडो-नेपाल फाउंडेशन के सचिव श्रीजना अधिकारी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed