फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   2717 students aplied for UG first year admission in Sanjauli college

संजौली कॉलेज में प्रथम वर्ष के लिए आए 2717 आवेदन

Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
2717 students aplied for UG first year admission in Sanjauli college
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस संजौली कॉलेज में यूजी प्रथम वर्ष के लिए अब तक 1,120 सीटों के लिए 2,717 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं।
सीबीएसई और आईएससी के जमा दो कक्षाओं के नतीजे भी घोषित हो चुके हैं। लिहाजा 31 जुलाई तय की गई ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक यह आंकड़ा और बढ़ने की संभावना है। संजौली कॉलेज में यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए इस बार मारामारी रहने की उम्मीद है।
अब तक जमा हो चुके आवेदनों की संख्या को देखें तो बीए कोर्स की 600 सीटों के लिए 1564 आवेदन आ चुके हैं। सबसे अधिक स्पर्धा बीए प्रथम वर्ष कोर्स में प्रवेश के लिए रहेगी। इसके अलावा बीबीए कोर्स की 40 सीटों के लिए 83, बीसीए के लिए 200, बीकॉम की 80 सीटों के लिए 284, बीएससी मेडिकल की 140 सीटों के लिए 196 और नॉन मेडिकल की 140 सीटों के लिए 285 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

बीवॉक रिटेल मैनेजमेंट कोर्स की 40 सीटों के लिए सिर्फ 25 जबकि बीवॉक टूरिज्म एंड हास्पटेलिटी कोर्स की 40 सीटों के लिए 80 आवेदन आ चुके हैं। यूजी डिग्री कोर्स के लिए आए आवेदनों के उपलब्ध ताजा आंकड़ों के मुताबिक अभी तक 2,717 युवाओं ने आवेदन किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल 31 जुलाई तक खुला रहने वाला है। कॉलेज के तीनों वर्ष के कोर्स के लिए अब तक 4,754 युवाओं ने आवेदन किए हैं। इनमें शेष रोल ऑन आधार पर प्रवेश वाले छात्र भी शामिल है।
आवेदन को 5 दिन शेष, संख्या बढ़ी तो हाई रहेगी कट ऑफ
संजौली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीबी मेहता ने बताया कि सीबीएसई और आईएससी के नतीजे घोषित होने के बाद अभी यूजी प्रथम वर्ष के लिए नाममात्र आवेदन आए हैं। शेष बचे दिनों में यदि आवेदनों की संख्या बढ़ती है तो इससे प्रवेश की मेरिट की कट ऑफ का बढ़ना तय है। कहा कि सीबीएसई और आईएससी में बारहवीं में प्राप्तांक प्रतिशत अच्छा होने से मेरिट बढ़ेगी। संजौली कॉलेज में सत्र 2021-22 में मेरिट आधार पर दिए प्रवेश में बीए की 69, बीकाम की 88.2 फीसदी, बीएससी मेडिकल की 75, नॉन मेडिकल की 81, बीबीए की 75 और बीसीए की 60 फीसदी कट आंफ रही थी।

आरकेएमवी में 1450, कोटशेरा कॉलेज में 1770 आवेदन
राजीव गांधी महाविद्यालय कोटशेरा में भी इस बार यूजी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अब तक 1770 ऑनलाइन आवेदन आ चुके हैं। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में अब तक 1450 छात्राओं ने प्रवेश के लिए आवेदन किए हैं। कोटशेरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुपम गर्ग और आरकेएमवी की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रुचि रमेश ने कहा कि कॉलेज की वेबसाइट के माध्यम से छात्र तय तिथि तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed