{"_id":"6b0ac51dc0c60cad970e843b","slug":"256-candidates-have-passed-the-ground-test-in-the-police-recruitment-shimla-news-c-19-sml1002-826612-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पुलिस भर्ती में 256 अभ्यर्थियों \nने पास कर लिया ग्राउंड टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पुलिस भर्ती में 256 अभ्यर्थियों ने पास कर लिया ग्राउंड टेस्ट
विज्ञापन
दूसरे दिन 676 महिला अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा
420 अभ्यर्थी ऊंची कूद, लंबी कूद, दौड़ में हुईं बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला शिमला में पुलिस आरक्षी भर्ती के तहत शनिवार को दूसरे दिन शारीरिक दक्षता परीक्षा और शारीरिक मापदंड परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान 676 महिला अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इनमें से 256 अभ्यर्थी अगले चरण के लिए उत्तीर्ण हुईं जबकि 420 अभ्यर्थी ऊंची कूद, लंबी कूद और 100 मीटर दौड़ जैसी शारीरिक दक्षता की बाधाएं पार करने में सफल नहीं हो सकीं।
भर्ती प्रक्रिया सुबह सात बजे शुरू हुई। इसके लिए अभ्यर्थियों ने सुबह पांच बजे से ही भराड़ी मैदान पहुंचना शुरू कर दिया था। भर्ती प्रक्रिया के तहत सबसे पहले दस्तावेजों की जांच और लंबाई का माप लिया जाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की विभिन्न बाधाएं पार करनी होती हैं। रविवार को भर्ती प्रक्रिया के तीसरे दिन भी महिला अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता और शारीरिक मापदंड परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद सोमवार से पुरुष अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जिला शिमला से 9,151 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इनमें 2,707 महिला और 6,444 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई जा रही है।एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि परीक्षा स्थल पर अभ्यर्थियों की सुविधा और सुरक्षा के साथ-साथ अनुशासन बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।