फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 Years Old Youth Drowned in Beas River at Kaleshwar Temple kangra.

दोस्तों के साथ ब्यास नदी में नहाने उतरे युवक की डूबने से मौत

Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रक्कड़ (कांगडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रक्कड़ (कांगडा) Updated Tue, 09 May 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
25 Years Old Youth Drowned in Beas River at Kaleshwar Temple kangra.

हिमाचल के कांगड़ा में कालेश्वर महादेव में व्यास नदी में नहाते वक्त डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। जिला ऊना के अंब उपमंडल के बदवाना गांव निवासी अपने चार दोस्तों के साथ कालेश्वर महादेव मंदिर में माथा टेकने आया था।

विज्ञापन


इसके बार सभी दोस्त स्थानीय लोगों के मना करने के बावजूद नदी में नहाने उतर गए। 25 वर्षीय रोहित कुमार पुत्र कुलदीप सिंह पानी की गहराई को समझ नहीं पाया और देखते ही देखते नदी में डूब गया, रोहित कुमार जिला ऊना के गगरेट में एक बैटरियों की कंपनी में नौकरी करता था।
विज्ञापन


गगरेट में ही उसने किराये पर कमरा लिया हुआ था। सभी युवकों की सोमवार रात को ड्यूटी थी। दिन को छुट्टी होने के चलते सभी युवक कालेश्वर मंदिर में माथा टेकने आ गए थे, लेकिन, यहां पर हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही रक्कड़ पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र ठाकुर टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पौंग डैम से गोताखोरों की टीम शव को नदी से निकालने के लिए बुलाई गई है। एसपी संजीव गांधी ने हादसे की पुष्टि की है।


गौरतलब है कि कालेश्वर महादेव मंदिर में हर साल नहाते वक्त एक या दो हादसे जरूर होते हैं। यहां पर नदी के किनारे चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं, लेकिन बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालु चेतावनी बोर्डों की परवाह किए बिना नदी में नहाने के लिए उतर जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed