फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   25 thousand rupee subsidy on indigenous cow breed by himachal govt: Governor Acharya Dev Vrat

देसी गाय खरीदने वाले किसान को मिलेगी इतने हजार रुपये सब्सिडी

Thu, 22 Nov 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 22 Nov 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
25 thousand rupee subsidy on indigenous cow breed by himachal govt: Governor Acharya Dev Vrat
Cow

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा है कि हिमाचल में जो किसान देसी गायों को खरीदेंगे, उन्हें सब्सिडी दी जाएगी। यह सब्सिडी एक गाय खरीदने पर 25 हजार रुपये दी जाएगी। जीरो बजट खेती के लिए नया विभाग बना हुआ है। इसी के माध्यम से सब्सिडी मिलेगी। ये दुधारू गाय होंगी जो किसान को दूध देकर समृद्ध भी करेगी और साथ ही ये किसानों को खेती के लिए गोमूत्र और गोबर भी देंगी, जिससे जीरो बजट खेती होगी।

विज्ञापन


ऐसी गाएं ज्यादातर राजस्थान में मिलेंगी। राजस्थान का कुछ क्षेत्र ऐसा है, जहां आज भी हमारी देसी ब्रीड से छेड़छाड़ नहीं हुई है और ये 10 से 12 लीटर तक दूध देती हैं। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने यह बात बुधवार को राजभवन में अमर उजाला के संकल्प ‘अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल्स’ का पोस्टर और लोगो जारी करते हुए कही। राज्यपाल आचार्य देवव्रत बोले कि राजस्थान में डुंगलपुर, सूरतगढ़, पासवाड़ा, गंगानगर आदि इलाके हैं। यहां आज भी शुद्ध देसी गायें हैं। वह खुद साहिवाल गाय को शिमला लेकर आए हैं।

विज्ञापन

तीन साल हो गए हैं। बर्फ में भी खड़ी है और ठंड में रह लेती है। हिमाचल की स्थानीय पहाड़ी गायों के बारे में पूछने पर राज्यपाल बोले कि पहाड़ी गायों में कोई अन्य कमी नहीं है। केवल दूध कम यानी दो लीटर ही देती हैं। इनमें खर्चा ज्यादा और आय कम होती है। जो गाय दस-बारह लीटर दूध देगी, उसे लोग दूध के लिए पाल लेंगे।

आगे फिर हम टॉप नस्लों का सीमन मंगवाएंगे, जिससे अगली जो प्रजातियां होंगी वे उनसे भी बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी देसी गाय साहिवाल, गिर, हरियाणवी, रेड सिंधी आदि हैं। ये भारतीय नस्लें हैं।

राज्यपाल बोले कि सबसे ज्यादा उन्हें लगता है कि रेड सिंधी गाय ही पूरी कामयाब है। साहिवाल कम कामयाब है। गिर पांवटा और ऊना में कामयाब है। जर्सी गाय और हमारी गाय पर आस्ट्रेलिया और स्विटजरलैंड में शोध हुए हैं। जर्सी दूध बेशक ज्यादा देती है, उसमें वह गुणवत्ता नहीं है। देसी गाय 40 से 45 लीटर तक दूध दे सकती है। 

सेब बागवान एक बार आजमाएं तो सही, कीटनाशक बंद हो जाएंगे 
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि फसलों पर कीटनाशकों के इस्तेमाल से लोगों को कैंसर जैसे रोग हो रहे हैं। सेब बागवानी के लिए भी रासायनिक कीटनाशकों का इस्तेमाल जरूरी नहीं है। बागवान एक बार आजमाएं तो सही। वे अगर गोमूत्र, नीम आदि से बना छिड़काव करें तो इसके कई लाभ होंगे। इससे उनकी फसल भी महंगी बिकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed