{"_id":"67b0bd88a43e0177c70115b0","slug":"25-industries-will-invest-rs-883-crore-in-the-state-2-830-will-get-employment-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: प्रदेश में 25 उद्योग करेंगे 883 करोड़ का निवेश, 2,830 को मिलेगा रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: प्रदेश में 25 उद्योग करेंगे 883 करोड़ का निवेश, 2,830 को मिलेगा रोजगार
Sat, 15 Feb 2025 09:45 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:45 PM IST
सार
राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिक
- फोटो : amar uajal
विस्तार
हिमाचल में 25 उद्योग 883 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इससे करीब 2,830 लोगों को रोजगार मिलेगा। शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला लिया गया। इसमें नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इसके अलावा टैबलेट, कैप्सूल बनाने वाली मैसर्ज बारफ्लेक्स पॉलीफिल्म्स, प्लास्टिक फिल्म, पीवीसी बनाने वाली मैसर्ज तिवारी फार्मा प्राइवेट लिमिटेड और टैबलेट, कैप्सूल बनाने वाली मैसर्ज माइक्रो फार्मा को सोलन सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
प्राधिकरण ने कैप्सूल, टैबलेट बनाने वाली मैसर्ज बाउजी, पीयूएफ पैनल बनाने वाली जयपाली इंफ्रा, कोरोगेटेड बॉक्सिस बनाने वाली रिच प्रिंटर्स, टैबलेट-कैप्सूल बनाने वाली रिजलिन्स हेल्थ केयर कंपनी को सोलन, आईएमएफएल और देशी शराब बनाने वाली मैसर्ज श्री कौमुदी टेक्सटाइल्स को कांगड़ा, टेक्सटाइल फैब्रिक तौलिया बनाने वाली मैसर्ज एफिशिएंट क्रॉप कंट्रोल को सोलन, जिंक पाउडर बनाने वाली मैसर्ज एसए कंसल्टेंसी एंड प्रोजेक्ट्स को सोलन में उद्योग लगाने व विस्तार को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
