इन दो विधानसभा क्षेत्रों से सात माह में हुए 233 शिक्षकों के तबादले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद ऊपरी शिमला के दो विधानसभा क्षेत्रों रोहड़ू और रामपुर से 233 शिक्षकों के तबादले हुए हैं। पहली जनवरी से लेकर 31 जुलाई के दौरान हुए इन तबादलों के चलते दोनों विधानसभा क्षेत्रों में शिक्षकों के कई पद खाली हो गए हैं।
कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान रोहड़ू और रामपुर विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त हुए इन शिक्षकों ने भाजपा सरकार बनते ही लोअर हिमाचल के जिलों में अपने तबादले करवाए हैं।
वीरवार को विधानसभा के पटल पर रोहड़ू से विधायक मोहन लाल ब्राक्टा और रामपुर से विधायक नंद लाल के प्रश्नों पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि बीते सात माह में रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के तहत 126 शिक्षकों के तबादले हुए।
रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के तहत 311 शिक्षकों के पद रिक्त
इनमें चार प्रधानाचार्य, पांच मुख्याध्यापक, 23 पीजीटी/प्रवक्ता, 34 प्रशिक्षित स्नात्तक, 29, सीएंडवी, तीन डीपीई, एक मुख्य केंद्र शिक्षक, एक मुख्य शिक्षक और 26 जेबीटी के तबादले किए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने बताया कि रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के तहत 311 शिक्षकों के पद रिक्त हैं।
रामपुर विधानसभा क्षेत्र से 107 शिक्षकों के तबादले हुए। इनमें 11 प्रिंसिपल, 24 पीजीटी/प्रवक्ता, 40 टीजीटी और 32 जेबीटी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन तबादलों के बाद सरकार ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 36 शिक्षकों की नियुक्ति भी की है।.
हिमाचल को रूसा ग्रांट में मिले 126 करोड़
राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत हिमाचल को बीते तीन साल के दौरान केंद्र सरकार से 126 करोड़ की ग्रांट मिली है। विधायक हर्षवर्द्धन चौहान के सवाल पर शिक्षा मंत्री ने लिखित जानकारी देते हुए बताया कि
साल 2015-16 के दौरान 35.17 करोड़, साल 2016-17 में 50.40 करोड़ और 2017-18 में 40.88 करोड़ की राशि हिमाचल को रूसा ग्रांट के तहत मिली है। उन्होंने बताया कि साल 2013 में हिमाचल में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान शुरू हुआ।