फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   230 posts of dentists will be filled up in Himachal: Jairam

हिमाचल में 230 दंत चिकित्सकों की भर्ती जल्द, सीएम जयराम ने दी जानकारी

Tue, 03 Mar 2020 04:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2020 04:00 AM IST
विज्ञापन
230  posts of dentists will be filled up in Himachal: Jairam
- फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल में जल्द ही दंत चिकित्सकों के 230 अतिरिक्त पद भरे जाएंगे। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि बीडीएस के इन 230 अतिरिक्त पदों को भरने का मामला विभाग के पास विचाराधीन है। मुख्यमंत्री ने सदन में नादौन के कांग्रेस विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सवाल के जवाब में इस बात को माना कि यह सचमुच चिंता का विषय है कि जिस दर से बीडीएस का हर साल प्रशिक्षण हो रहा है, उस हिसाब से उन्हें नियुक्तियां नहीं मिल पा रही हैं।

विज्ञापन


सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि 2819 दंत चिकित्सकों ने परिषद के पास पंजीकरण किया है। सुक्खू मेडिकल कॉलेजों में फैकल्टी दंत चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु को घटाने पर अड़े रहे तो सीएम ने कहा कि यह संभव नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर ने नाहन के विधायक राजीव बिंदल के प्रशासनिक उद्देश्यों से मेडिकल कॉलेजों में बीडीएस का कोर्स शुरू करने के सुझाव पर कहा कि इसकी व्यवहारिकता का परीक्षण होगा।
विज्ञापन


संभव हुआ तो ऐसा किया जा सकता है।  मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सदन में प्रश्नकाल में कहा कि पीएचसी और दूसरे संस्थानों में 230 अतिरिक्त पद मंजूर करने का मामला विभाग के विचाराधीन है। कुछ पद और सृजित करना सही रहेगा। सुक्खू ने पूछा कि 375 डॉक्टर दंत चिकित्सा परिषद में पंजीकृत हैं। नीट की परीक्षा पास करने के बाद पांच साल पैसा खर्च करने के बाद बीडीएस अभ्यर्थी रोजगार नहीं हासिल कर पा रहे हैं। केवल सात प्रतिशत को ही रोजगार मिलता है। इस पर जब स्पीकर विपिन सिंह परमार ने उन्हें टोका कि वह प्रश्न पूछें, जवाब नहीं दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में डाक्टरों के 370 पद खाली

इस पर सुक्खू अडे़ रहे कि क्या मेडिकल कॉलेजों मेें चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति अवधि को 68 साल से घटाकर 58 वर्ष किया जाएगा। हर साल सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों से 355 डॉक्टर निकल रहे हैं। वर्तमान में बीडीएस के 342 पद ही सृजित हैं।

इनमें से 332 भरे गए हैं, जबकि 13 ही खाली हैं। मशक्कत से नीट की परीक्षा पास कर इतने बीडीएस मिल रहे हैं। यह सही है कि दो साल में बहुत ज्यादा पदों को नहीं भरा जा सका है।

अनुपूरक सवाल में नाहन के भाजपा विधायक राजीव बिंदल ने सुझाव दिया कि मेडिकल कॉलेज में एक साल का प्रशासनिक उद्देश्यों से बीडीएस के लिए कोर्स शुरू कर दें। हर कॉलेज में तीस-तीस सीटें भी कर दें तो अच्छा होगा।

इस पर सीएम जयराम ठाकुर बोले कि इसकी व्यवहारिकता देखी जाएगी। बिंदल की ओर इशारा कर कहा कि वह खुद डाक्टर हैं और व्यवहारिकता की ही बात कर रहे होंगे। प्रदेश में डॉक्टरों के 370 पद खाली चल रहे हैं।

वर्तमान प्रदेश में 2413 डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी दरंग के विधायक जवाहर ठाकुर की ओर से पूछे गए लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र कोट-स्नोर के लिए डॉक्टर का एक पद स्वीकृत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed