फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   220 forest gaurd recruitment in himachal.

सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

Thu, 29 Jan 2015 10:05 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
220 forest gaurd recruitment in himachal.

हिमाचल में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल में वन विभाग वनरक्षकों के कुल 220 रिक्त पदों को भरा जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे सात फरवरी तक आवदेन कर सकते हैं।

विज्ञापन


वहीं, जनजातीय व दुर्गम क्षेत्रों के उम्मीदवारों के लिए आवदेन करने की अंतिम तारीख 22 फरवरी 2015 है। ये फॉर्म बुक विक्रेताओं से हासिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा वन विभाग की वेबसाइट से भी डाउनलोड किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


आयु सीमा 18-30 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। इसके अलावा मान्यता प्राप्त बोर्ड से +2 की परीक्षा पास की हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस जिले में कितने पद?

220 forest gaurd recruitment in himachal.

चंबा===================22
धर्मशाला================25
बिलासपुर===============06
रामपुर=================09
हमीरपुर================18
कुल्‍लू=================22
मंडी==================10
नाहन=================35
शिमला================38
वन्य प्राणी (दक्षिण वृत) शिमला==15
वन्य प्राणी (उत्तर वृत) धर्मशाला==10
ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क====10

ये रहेगा वेतनमान

220 forest gaurd recruitment in himachal.

सफल उम्‍मीदवारों को 5910+2000 मासिक वेतन दिया जाएगा। पहले एक साल के लिए कॉन्टैक्ट पर लगाया जाएगा जिसे एक साल बाद रिन्यू किया जाएगा। पुरूष आवेदकों की लंबाई 165 सेमी होनी चाहिए। छाती बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाकर 84 सेमी होनी चाहिए। महिला आवेदकों की लंबाई 150 सेमी होनी चाहिए।

छाती बिना फुलाए 74 सेमी और फुलाकर 79 सेमी होनी चाहिए। शारीरिक दक्षता 25 अंकों की होगी। इसमें 100 मीटर दौड़ के 7 अंक, 800 मीटर दौड़ के 7 अंक, ऊंची कूद के 5 अंक और लंबी कूद के भी 5 अंक होंगे। लिखित परीक्षा 60 अंक और 15 अंकों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

लिखित परीक्षा भी होगी

220 forest gaurd recruitment in himachal.

उम्मीदवार जो शारीरिक दक्षता के सभी परिक्षणों में उत्तीर्ण होंगे, केवल उन्हें ही लिखित परीक्षा में बैठने का अवसर प्रदान किया जाएगा तथा लिखित परीक्षा की तिथि एवं स्थान के बारे में उन्हें शारीरिक दक्षता परिक्षण के बाद सूचित किया जाएगा। लिखित परीक्षा राज्य के समस्त वन वृतों में एक ही दिन ली जाएगी।

लिखित परीक्षा में 80 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे जिसके लिए 65 मिनट का समय दिया जाएगा। यह परीक्षा दसवीं कक्षा के स्तर की होगी। इसमें भाषा, सामान्य विज्ञान व प्रदेश के प्रति जानकारी तथा सामान्य जंगलों के प्रति जागरूकता, वातावरण एवं वन्यप्राणी, रीजनिंग के सवाल शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed