फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   22 thousand forms cancelled in KCC bank recruitment.

केसीसी बैंक भर्ती: 22 हजार युवाओं के आवेदन रद्द

Wed, 02 Dec 2015 10:00 AM IST
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:00 AM IST
विज्ञापन
22 thousand forms cancelled in KCC bank recruitment.

कांगड़ा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में विभिन्न पदों की भर्ती कर रहे स्कूल शिक्षा से हजारों अभ्यर्थी लिखित परीक्षा नहीं दे पाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने भर्ती प्रक्रिया के चलते 22807 आवेदन रद्द कर दिए हैं। केसीसी बैंक में विभिन्न पदों के लिए की जा रही भर्ती की लिखित परीक्षा के लिए बोर्ड के पास 91859 आवेदन ऑनलाइन मिले हैं।

विज्ञापन


सूचना के अनुसार रद्द किए गए आवेदनों में कईयों ने अधूरे फार्म भरे हैं, जबकि कई आवेदकों ने इसमें फीस की डिटेल ही नहीं भरी है। इसलिए इन आवेदनों को रद्द किया गया है। हालांकि फीस की डिटेल भरने वाले अभ्यर्थियों को बोर्ड ने एक चांस दिया है। लेकिन जिन अभ्यर्थियों ने फार्म अधूरे भरे हैं। वे अब परीक्षा में नहीं बैठ सकेंगे।
विज्ञापन

परीक्षा देने के लिए करना होगा ये काम

22 thousand forms cancelled in KCC bank recruitment.

सूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने केसीसी बैंक भर्ती परीक्षा के लिए फीस की डिटेल आवेदन करते समय नहीं भरी है। वे अभ्यर्थी बोर्ड कार्यालय में फीस की रसीद दिखाकर रोल नंबर हासिल कर सकता है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव विनय धीमान ने बताया कि भर्ती में रद्द किए गए आवेदकों की सूची बोर्ड की वेबसाइट में अपलोड कर दी गई है।

20 दिसंबर को होगी परीक्षा
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक की विभिन्न पदों के लिए लिखित परीक्षा 20 दिसंबर को लेगा। लिखित परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया जाएगा। इसकी तिथि बाद में निर्धारित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed